मंडी। शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने उपमंडलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा। शहरी मीडिया प्रभारी यशकांत कश्यप ने बताया कि राजेन्द्र मोहन, जानकीदास डोगरा, रवि सिंह ठाकुर और एम पी सहगल उनके प्रस्तावक थे। नामांकन पत्र भरने के बाद कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में अनिल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए वह जी जान से जुट जाएं और घर-2 जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगें। उन्होने कहा कि सदर का विकास कांग्रेस ने ही करवाया है और भाजपा ने सदर क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है। हर बार की तरह सदर क्षेत्र के लोग कांग्रेस का साथ देंगे और पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री पंडित सुखराम, हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित पाल सिंह, नगर परिषद की अध्यक्ष सुशीला सोंखला, नप के पूर्व अध्यक्ष पुष्प राज शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता तरूण पाठक, सदर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया, मंडी युवा संसदीय क्षेत्र के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र धामी, राजेन्द्र मोहन, जानकी दास डोगरा, रवि सिंह ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर सिली, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष हितेश मल्होत्रा सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Friday, 12 October 2012
सदर विस से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने नामांकन भरा
मंडी। शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने उपमंडलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा। शहरी मीडिया प्रभारी यशकांत कश्यप ने बताया कि राजेन्द्र मोहन, जानकीदास डोगरा, रवि सिंह ठाकुर और एम पी सहगल उनके प्रस्तावक थे। नामांकन पत्र भरने के बाद कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में अनिल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए वह जी जान से जुट जाएं और घर-2 जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगें। उन्होने कहा कि सदर का विकास कांग्रेस ने ही करवाया है और भाजपा ने सदर क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है। हर बार की तरह सदर क्षेत्र के लोग कांग्रेस का साथ देंगे और पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री पंडित सुखराम, हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित पाल सिंह, नगर परिषद की अध्यक्ष सुशीला सोंखला, नप के पूर्व अध्यक्ष पुष्प राज शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता तरूण पाठक, सदर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया, मंडी युवा संसदीय क्षेत्र के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र धामी, राजेन्द्र मोहन, जानकी दास डोगरा, रवि सिंह ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर सिली, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष हितेश मल्होत्रा सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में विफल
Monday, 8 October 2012
अनिल शर्मा ने पुरानी मंडी में जन संपर्क किया
मंडी। सदर से कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल शर्मा ने रविवार देर शाम पुरानी मंडी स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अनिल शर्मा ने पुरानी मंडी में घर-2 जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष सुशीला सोंखला, पुरानी मंडी के पुर्व पार्षद वीरेन्द्र भट्ट, शहरी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेश मल्होत्रा, नीरज टंडन, मंजुल राणा, पुष्पराज कात्यायन, राजीव जीवा, जैनेन्द्र शर्मा और शहरी कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी यशकांत कश्यप भी मौजुद थे।
Saturday, 6 October 2012
एसवीएम में संविधान के सातवें कर्तव्य पर जन संवाद गोष्ठी आयोजित
मंडी। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला में संविधान के सातवें कर्तव्य पर जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर दो राजेश चौहान ने की। इस अवसर पाठशाला के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि अक्सर देखा गया है कि नागरिक संविधान द्वारा प्रदत अपने अधिकारों के बारे में तो भली भांती परिचित होते हैं लेकिन अपने कर्तव्यों के प्रति अनभिज्ञ होते हैं। ऐसे में प्रदेश उच्च न्यायलय के दिशा निर्देश के तहत जिला विधिक प्राधिकरण के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में जनसंवाद गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस जनसंवाद का उदेश्य संविधान के अनुच्छेद 51-क में वर्णित सातवें कर्तव्य के बारे में जानकारी देना है। उन्होने छात्रों से आहवान किया कि गोष्ठी में कर्तव्यों के बारे में मिली जानकारी को उन्हे अन्य लोगों के साथ बांटना चाहिए, जिससे नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें। इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर चार उपासना शर्मा ने सातवें कर्तव्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों का यह कर्तव्य बनता है कि प्राकृतिक पर्यावरण के तहत आने वाले वनों, झीलों, नदियों और वन्य प्राणियों की रक्षा करें और संंवर्धन करें। इसके अलावा नागरिकों का यह भी कर्तव्य है कि वह प्राणीमात्र के लिए दया भाव रखे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता अलकनंदा हांडा और अधिवक्ता समीर कश्यप ने भी सातवें कर्तव्य पर प्रकाश डाला। सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला के उपाध्यक्ष डाक्टर राजू ने पाठशाला में गोष्ठी का आयोजन करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण का स्वागत किया। जबकि पाठशाला के अध्यक्ष बलबीर शर्मा ने गोष्ठी आयोजित करने के लिए धन्यावाद किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से महासचिव नरेन्द्र पाल चोपडा, हेमकांत कात्यायन, पाठशाला की प्रधानाचार्य, स्टाफ और छात्र- छात्राएं मौजुद थी।
आपदा प्रबन्धन पर तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
मंडी। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अभिकरण एवं जिला आपदा प्रबन्धन मण्डी के सौजन्य से जिला मुख्यालय में प्राकृतिक आपदा में दुर्घटना पर त्वरित कार्यवाही कार्यक्रम के अंतर्गत क्षमता निर्माण हेतु आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हो गई । समापन समारोह पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन समिति के प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के वरिष्ठ विशेषज्ञ सेवानिवृत ब्रिगेडियर डॉ बी के खन्ना ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्वेश्य आपदा के समय आपातकालीन में बचाव हेतु प्रभावी तैयारी करना था । उन्होंने बताया कि आपदा दो प्रकार की होती है प्रथम प्रकार की आपदा जिसका हमे कुछ समय पहले आभास हो जाता है जबकि दूसरी प्रकार की आपदा अचानक आती है । उन्होंने दोनों प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए उठाए जाने वाले प्रभावी कदमों की पूर्व तैयारी हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा के लिए गठित एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन द्वारा चौहटा बाजार तथा उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में मॉकड्रिल का भी आयोजन किया गया जिसमें एनडीआरएफ के जवानों के अतिरिक्त स्कूली बच्चों, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, अग्नि शमन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया ।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पंकज राय ने मण्डी में आयोजित इस कार्यालय में भाग लेने के लिए सभी विभागों का धन्यवाद किया तथा उनका आह्वान किया कि कार्यशाला से जो भी सीखा है उसे अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को भी बतायें ताकि किसी भी आपदा के समय उसकी सहायता ली जा सके ।
तीन दिवसीय कार्यशाला में मण्डी, कुल्लू तथा लाहौल स्पिति जिला के अधिकारियों ने भाग लिया ।
Monday, 1 October 2012
वीसा, पासपोर्ट के बगैर घुमता रूसी नागरिक हिरासत में
मंडी। बिना दस्तावेज के घूम रहे एक विदेश नागरिक को पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस इस विदेश नागरिक से उसके दस्तावेजों के बारे में पूछताछ कर रही है। इधर, अदालत ने आरोपी से पुलिस तहकीकात शेष होने के कारण उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रोबेशनर उप निरिक्षक चाँद किशोर की अगुवाई में सदर थाना पुलिस का एक दल बस स्टैंड के पास गश्त पर तैनात था। उप निरिक्षिक ने एक विदेशी नागरिक को सडक पर इधर उधर घूमता हुआ देखा तो उन्होने संदेह के आधार पर उक्त नागरिक से पूछताछ की। जिस पर उसने अपना नाम और पता स्टैन पुत्र अलैक्जैंडर निवासी रूस बताया। पुलिस के उक्त नागरिक से वीसा और पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वह इन्हे नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी को विदेश अधिनियम की धारा 14 के तहत हिरासत में ले लिया है। इधर, पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर एक के प्रवीण चौहान के न्यायलय में पेश किया। जहां न्यायलय ने आरोपी से पुलिस तहकीकात शेष होने के कारण उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने विदेशी नागरिक को हिरासत में लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान उसके दस्तावेजों के बारे में तहकीकात की जा रही है।
न्यायलय में सीनीयर सिटीजन डे मनाया गया
मंडी। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नेशनल प्लॉन ऑफ एक्शन 2012-13 के अंर्तगत सीनीयर सीटीजन डे मनाया गया। सोमवार को न्यायलय के बार रूम में इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता मंडी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने की। उन्होने अपने संबोधन में विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकार से मिलने वाली सहायता के बारे जानकारी दी। उन्होने बताया कि सीनीयर सीटीजन जिन को परिवार द्वारा नकार दिया जाता है, उनके पुर्नवास के लिए सरकार द्वारा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और वृद्ध आश्रमों में उनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था की जाती है। इसके अतिरिक्त उनकी दवाई इत्यादी का भी प्रावधान किया जाता है और जरूरत पडऩे पर कानूनी सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। इस अवसर पर न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने जीवन के अलग-2 पडावों के यथार्थ को एक कविता के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के साथ सांझा किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मदन कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नं 2 राजेश चौहान और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एस पी परमार ने भी आए हुए लोगों को संबोधित किया। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा कृष्णा टंडन सहित करीब 45 वरिष्ठ नागरिकों ने इस समारोह में भाग लिया और उनके सामने आने वाली मुश्किलों के बारे चर्चा की। बार रूम में वरिष्ठ नागरिकों के अलावा जिला बार एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। करीब पाँच सौ साल पहले स्थापित हुए हिमाचल प्रदेश के मण्डी नगर के बिखरे पड़े दुर्लभ चित्रों को एक एलबम के रूप में समेटने का प्रय...
-
मंडी। शनिवार को मंडी से कुल्लू जा रही एक निजी बस बिंद्रावणी के पास अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत ह...

