Monday, 15 October 2012

चुनाव आयोग के निर्देश पर हथियार थाना में जमा


मंडी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सदर हलके के करीब 500 से अधिक लाईसेंसशुदा हथियार सदर थाना मेंजमा हो चुके हैं। पुलिस ने इन हथियारों को थाना में जमा करवाने के लिए विशेष काऊंटर की व्यवस्था की है। सोमवार को सदर थाना परिसर में अपने हथियार जमा करवाने आए लोगों को दिन भर तांता लगा रहा। सदर थाना में अभी तक पांच सौ से अधिक हथियार लाईसैंस सहित थाना में जमा हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों के लाईसेंसशुदा हथियारों को पुलिस में जमा करने के आदेश दिये गए हैं। सदर थाना के तहत आने वाले क्षेत्र में लोगों के पास करीब 1200 लाईसेंसशुदा हथियार हैं। लेकिन इनमें सदर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले लोगों के हथियार सदर थाना में जमा किये जा रहे हैं। जबकि थाना अंतर्गत कुछ हथियार उन क्षेत्रों के लोगों के हैं जिनके विधानसभा क्षेत्र अलग-2 हैं। उन क्षेत्रों के हथियार संबंधित थानाओं में जमा किए जा रहे हैं। चुनाव समाप्त होने पर यह हथियार वापिस सौंप दिये जाएंगे। इधर, लोगों का कहना है कि यह पहली बार है जब उनके हथियारों को पहली बार थाना में जमा करना पड रहा है। इस बारे में संपर्क करने पर जिला पुलिस उपाधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के करीब आधे हथियार जमा कर लिये गए हैं। जिसके लिए थाना में विशेष रूप से तीन काऊंटर लगाकर लोगों से हथियार प्राप्त किये जा रहे हैं।

भाकपा लड रही विचार, सिद्धांत और विकल्प की लडाईः देशराज


मंडी। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कामरेड देशराज ने कहा कि पार्टी किसी से व्यक्तिगत लडाई के बजाय विचार, सिधांत और विकल्प की लडाई इन चुनावों में लड रही है। जबकि इस हलके से चुनाव लड रहे अन्य प्रत्याशियों का विचार और सिधांत से कोई लेना देना नहीं है और वे कभी न कभी एक दूसरे के साथ रहे हैं। लेकिन कुर्सी के अपने व्यक्तिगत हितों को देखते हुए झगडते नजर आ रहे हैं। प्रेस को जारी ब्यान में कामरेड देशराज ने अपील की कि सदर हल्के की जनता कार्यक्रम और नितियों पर आधारित विकल्प चुने जो वामपंथ ही दे सकता है। उन्होने कहा कि जिन नितियों को युरोप और पश्चिमी मुलक छोड चुके हैं उन्ही नितियों पर देश और प्रदेश की सरकारें भेडों की तरह चल रही हैं। भाकपा प्रत्याशी ने बताया कि सदर हलके में उन्होने जहां भी जनसंपर्क किया वहां लोग भारी उत्साह से उनका समर्थन कर रहे हैं। खासतौर पर मेहनतकशों, नौजवानों और महिलाओं में तीसरे विकल्प की ओर रूझान देखा जा रहा है और वह बदलाव के मुड में हैं। देशराज 17 अक्तुबर को अपना नामांकन भरेंगे। इधर, भाकपा के जिला सचिव ललित ठाकुर ने बताया कि चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। सोमवार को कामरेड ललित शर्मा, अजीत जमवाल, कश्मीर सिंह, बोधराज, महेन्द्र तथा बलराज की अगुवाई में एक टीम बीर पंचायत के अरठी, धन्यारी, पुठा और रोपडु में चुनाव प्रचार कर रही है। वहीं पर भाकपा प्रत्याशी देशराज ने सोमवार को मंडी शहर के अलग- अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार में ललित ठाकुर, प्रकाश पंत, अछरू राम गौतम, नरेन्द्र, विजय कुमार, नवीन कुमार, सतीश कुमार, लवण ठाकुर, मनी राम चौहान, बलवंत जमवाल और समीर कश्यप भी शामिल थे।

Sunday, 14 October 2012

भाकपा प्रत्याशी देशराज के पक्ष में विभिन्न टीमों ने प्रचार किया


मंडी। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देशराज के पक्ष में विभिन्न टीमों ने रविवार को अलग-2 जगहों पर चुनाव प्रचार किया। कामरेड देशराज की अगुवाई में तुंगल क्षेत्र के लदवाण, खलिडु, भनवाड, धडयाणा, भटवाडा, सदयाणा और कोट में वोट मांगे। इस अवसर पर उनके साथ कामरेड केशव, ललित शर्मा, ठाकुर दास, ललित ठाकुर, पुर्व उपप्रधान गिरधारी सिंह, पुर्व प्रधान सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं पर पार्टी के एक अन्य दल ने प्रशांत, पंकज और रमेश शर्मा की अगुवाई में सलेतर पंचायत में भाकपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। भाकपा की एक अन्य टीम ने कामरेड अमरचंद वर्मा, संतराम, हरदेव ठाकुर की अगुवाई में मझवाड क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। जबकि कामरेड प्रकाश पंत, राज सिंह मंडयाल, अछरू राम गौतम, लवण ठाकुर और समीर कश्यप की अगुवाई में भाकपा की टीम ने मंडी शहर के वार्ड नंबर एक खलियार मुहल्ला में अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

अनिल शर्मा ने जेलरोड व पैलेस में किया जनसंपर्क


मंडी। सदर विस क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल शर्मा ने आज जनसंपर्क अभियान के तहत जेलरोड और पैलेस मुहल्ला में जाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अपने जनसंपर्क अभियान को सफल करार देते हुए उन्होने कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति लहर है। इस मौके पर उनके साथ शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश मल्होत्रा, मीडिया प्रभारी यशकांत कश्यप, मंजुल राणा, सुरेश ठाकुर, आकाश शर्मा, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र पुरी, पुष्पराज कात्यायन, राजीव जीवा, अन्नु मेहरा, भीमा देवी, राजकुमारी, जितेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहे।

वीरभद्र सिंह से बौखला कर भाजपा रच रही है षडयंत्रः तरूण पाठक


मंडी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता तरूण पाठक ने कहा कि भाजपा वीरभद्र सिंह को प्रदेश में मिल रहे जनसमर्थन से इतना बौखला गई है कि उनकी छवि खराब करने के लिए षडयंत्र रच रही है। उन्होने प्रेस को जारी ब्यान में कहा कि जबसे वीरभद्र सिंह हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं तब से भाजपा अपने मिशन रिपीट को डिलीट होते देख रही है। हिमाचल में विधानसभा चुनावों में भाजपा अपनी हार देखकर वीरभद्र के खिलाफ झूठा प्रोपेगंडा कर रही है। उन्होने कहा कि यह मामला चुनावों को प्रभावित करने के उदेश्य से उठाया है और घटिया राजनिती के सिवा कुछ नहीं है। भाजपा नकारात्मक प्रचार चुनावों में कर रही है। वीरभद्र सिंह एक स्वच्छ छवि के नेता हैं और उनके प्रति हिमाचल वासियों का प्रेम देख कर भाजपा ने यह षडयंत्र रचा है। हिमाचल की जनता इसका मुंह तोड जवाब देगी और कांग्रेस को वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सता में वापिस लेकर आएगी।

Saturday, 13 October 2012

सदर विस क्षेत्र से भाकपा प्रत्याशी देशराज ने मांगा सुहडा मुहल्ले में समर्थन


मंडी। सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी देशराज ने मंडी नगर के वार्ड नंबर 4 रविनगर मुहल्ला में समर्थन मांगा। पार्टी के प्रत्याशी ने डोर टु डोर के दौरान स्थानिय लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान उन्होने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्होने इन्हे दूर करने का आश्वासन दिया। भाकपा प्रत्याशी ने बताया कि जनता का भाजपा और कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। अब जनता इन दोनों दलों को सतासीन नहीं देखना चाहती। आम जनता जहां महंगाई से त्रस्त है वहीं पर प्रदेश में तीसरा मोर्चा एक विकल्प के रूप में जनता के सामने है। शनिवार को रविनगर मुहल्ला में डोर टु डोर के दौरान जिला सचिव ललित ठाकुर, ईप्टा के संयोजक लवण ठाकुर, नारी सभा की अध्यक्ष मीरा शर्मा, राज्य परिषद के सदस्य राज सिंह मंडयाल, देविन्द्र, अजय वैद्या, नवीन शर्मा नबी, राजकुमार, वंदना, ईकाई के सचिव समीर कश्यप, ललित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे। वहीं पर एडवोकेट अमर चंद वर्मा, हरदेव ठाकुर और संत राम की अगुवाई में पार्टी की एक अलग टीम ने पंडोह क्षेत्र में घर-घर जाकर देशराज के लिए वोट मांगे। वहीं पर शुक्रवार को देशराज ने मंडी के साथ लगती बाडी गुमाणु पंचायत के गुमाणु, पुठा, घेरू, सदोह, कटवाहर और डोलरा बल्ह में पैदल यात्रा करके घर- घर जाकर वोट मांगे। कामरेड देशराज ने बताया कि लोगों में तीसरे विकल्प की ओर बहुत ज्यादा रूझान है और जनता अब कांग्रेस और भाजपा की जगह तीसरे विकल्प को आजमाना चाहती है। इस अवसर पर उनके साथ नारी सभा की अध्यक्षा मीरा शर्मा, मराथु से बीडीसी सदस्य कामरेड जयवंती, युथ फेडरेशन के बलजीत और एडवोकेट ललित शर्मा भी मौजुद थे। वहीं पर जनसंपर्क के दौरान प्रसिध लोकगायक भूपेन्द्र ठाकुर की अगुवाई में इंडियन पीपलस एसोसिएशन (ईप्टा ) का एक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में तीसरे विकल्प के प्रति चेतना फैलाने का कार्य कर रहा है।

Friday, 12 October 2012

भाकपा प्रत्याशी ने तुंगल क्षेत्र में घर-2 जनसंपर्क किया


मंडी। सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कामरेड देशराज ने तुंगल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगे। शुक्रवार को देशराज ने मंडी के साथ लगती बाडी गुमाणु पंचायत के गुमाणु, पुठा, घेरू, सदोह, कटवाहर और डोलरा बल्ह में पैदल यात्रा करके घर- घर जाकर वोट मांगे। कामरेड देशराज ने बताया कि लोगों में तीसरे विकल्प की ओर बहुत ज्यादा रूझान है और जनता अब कांग्रेस और भाजपा की जगह तीसरे विकल्प को आजमाना चाहती है। इस अवसर पर उनके साथ नारी सभा की अध्यक्षा मीरा शर्मा, मराथु से बीडीसी सदस्य कामरेड जयवंती, युथ फेडरेशन के बलजीत और एडवोकेट ललित शर्मा भी मौजुद थे। वहीं पर जनसंपर्क के दौरान प्रसिध लोकगायक भूपेन्द्र ठाकुर की अगुवाई में इंडियन पीपलस एसोसिएशन (ईप्टा ) का एक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में तीसरे विकल्प के प्रति चेतना फैलाने का कार्य कर रहा है।

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...