Wednesday, 30 January 2013

महेन्द्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को मिली अग्रिम जमानत


मंडी। पूर्व परिवहन मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को पुलिस अधिकारी की वर्दी पर हाथ डालने के मामले में अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत स्वीकार कर ली है। अदालत ने आरोपी की गिरफतारी होने की सूरत में उसे जमानती राशि पर रिहा करने का आदेश दिया है। याचिका मंजूर होने से पूर्व परिवहन मंत्री महेन्द्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को अदालत से राहत मिली है। जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेन्द्र सिंह की विशेष अदालत ने सरकाघाट तहसील के छंजयार (ध्वाली) निवासी रजत ठाकुर पुत्र महेन्द्र सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिका को स्वीकार करने का आदेश दिया। अदालत ने उन्हे जरूरत पडने पर पुलिस की तहकीकात में शामिल रहनेे के निर्देश और गिरफतारी होनेे पर उन्हे 20,000 रूपये की जमानती राशि पर रिहा करने को कहा है। याचिकाकर्ता ने सरकाघाट थाना में दर्ज प्राथमिकी के तहत अपनी संभावित गिरफतारी के चलते अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिस पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश डा बलदेव सिंह के न्यायलय ने उन्हे याचिका में अंतरिम जमानत देकर तहकीकात में शामिल होने और बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायलय में उपस्थित होने के निर्देश दिये थे। बुधवार को याचिका की सुनवाई के दौरान रजत ठाकुर अपने अधिवक्ता नरेन्द्र कौंडल सहित अदालत में मौजूद रहे। जबकि पुलिस की ओर से अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक आर एस जमवाल ने भी जिला न्यायवादी जे के लखनपाल के माध्यम से अपना पक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर 2012 को एएसआई सुशील कुमार ने धर्मपुर चौकी में रपट दर्ज करवाई थी। जिसके अनुसार एएसआई सुशील कुमार 3 नवंबर की रात को तनेहड गांव में मौजूद था। इसी दौरान परिवहन मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर और उसके लडके रजत ठाकुर सहित करीब 100-150 लोगों ने उन्हे घेर लिया और गाली गलौच शुरू कर दी। उन्होने एएसआई को वर्दी से पकड लिया और धक्का मुक्की तथा हाथापाई करने लगे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वर्दीधारी एएसआई की बेईज्जती की और उनके कार्य में बाधा डाली। जिसके कारण आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इधर, अदालत ने याचिकाकर्ता से पुलिस तहकीकात शेष न होने के कारण याचिका को स्वीकार करने का फैसला सुनाया।

Tuesday, 29 January 2013

बल्ह को विकास की दृष्टि से अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनाया जायेगा : प्रकाश चौधरी


मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चौधरी ने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कुम्मी में विजय मैमोरियल सीनियर सकैंडरी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की । इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे मन लगाकर मेहनत के साथ अपनी शिक्षा ग्रहण करें ताकि वे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सके । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के सेवन से दूर रहना चाहिए क्योंकि नशा न केवल स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है बल्कि मन व बुद्वि पर भी कूप्रभाव डालता है। उन्होंने अध्यापक वर्ग का भी आहवान किया कि वह विद्यार्थियों को नशे की आदत, दहेज तथा कन्या भू्रण जैसी बुराईयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें । बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य करवाएं हैं तथा उनका सपना अब बल्ह विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर व प्रदेश में अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनाने का रहेगा । उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गुटकर, चक्की तथा रत्ती पुलों का निर्माण करवाया था तथा अब जहां आवश्यकता होगी वहां पुल निर्मित किए जायेंगे । उन्होंने कहा कि गुटकर-बैहना-टिक्कर, चक्कर-जंडयाल-भडयाल तथा कुम्मी-सांई सडकों की मुरम्मत की जायेगी तथा राजगढ-नलसर, दिलूचौक-राजगढ, राजगढ-सकरोहा सडकों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा । उन्होंने कहा कि कंसा-कुम्मी सडक को भी शीघ्र पक्का किया जायेगा । उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तीन माह के अंदर सुकेती व कंसा खडड की चैनलाईजेशन करने के उसका प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए । उन्होंने कठयाल तथा छातडू में पानी की निकासी के लिए उचित पग उठाने को कहा । उन्होंने कहा कि कुम्मी पंचायत में वर्तमान में 6 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा उन्होंने इन कार्यो को 31 मार्च 2013 तक पूरा करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि कुम्मी तथा आसपास के क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या के लिए कारगर कदम उठाए जायेंगें उन्होंने कहा कि गागल व लेदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जायेंगे । उन्होंने विजय मैमोरियल स्कूल के लिए 50 डैस्क व कम्पयूटर खरीदने के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा भी की । उन्होंने सुन्दरनगर से मंडी वाया कुम्मी होते हुए पथ परिवहन निगम की बस चलाने की भी घोषणा की । इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए । इस अवसर पर बल्ह कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कुलदीप ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री शंकर दास सैणी, श्रीमती कृष्णा चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत कुम्मी राजकुमारी, सेवादल के अध्यक्ष सुखराम, महासचिव श्री कर्मसिंह, स्कूल के अध्यक्ष श्री नरोतम तथा प्रधानाचार्य बृज लाल भी मौजूद थे । इस मौके पर स्थानीय स्कूल तथा महिला मंडलों की सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।

Saturday, 26 January 2013

64वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस आयोजित


मंडी। जिला स्तरीय 64वां गणतंत्र दिवस समारोह आज मंडी के सेरी मंच पर बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व स्कूली विद्यार्थियों की टुकडियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली । इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सुधीर शर्मा ने कहा कि देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों के कारण ही हमें 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई तथा ततपश्चात 26 जनवरी 1950 का अपना संविधान लागू होने पर देश गणतंत्र के रूप में अस्तित्व में आया । उन्होंने कहा कि हमें उन देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए जिनके प्रयत्नों से हमें आजादी प्राप्त हुई है । श्री सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों का स्वाधीनता आंदोलन में विशेष योगदान रहा है तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में भी वे पीछे नहीं रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश के हजारों नौजवान भारतीय सेनाओं में सम्मिलित होकर देश की सेवा कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि 15 अप्रेल 1948 को अस्तित्व में आने के बाद हिमाचल प्रदेश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है । उन्होंने कहा कि पहली नवम्बर 1966 तथा 25 जनवरी 1971 हमारे प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण दिवस है । पहली नवम्बर 1966 को पंजाब के पहाडी क्षेत्रों का हिमाचल में विलय हुआ, जिससे प्रदेश को वर्तमान आकार प्राप्त हुआ। 25 जनवरी, 1971 के शुभ दिन तत्कालीन प्रधान मंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी ने स्वयं शिमला पधार कर हमारे प्रदेश को पूर्ण राज्य का दजऱ्ा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने विकास के सभी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के साथ पर्वतीय विकास की नई गाथा लिखी है। आज हिमाचल प्रदेश को न केवल देश में, अपितु अन्तरराष्ट्रीय मंच पर भी पर्वतीय विकास का आदर्श माना जाता है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने केवल एक माह पूर्व ही सत्ता सम्भाली है। सत्ता सम्भालते ही प्रदेश सरकार ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को सरकार के नीति दस्तावेज के रूप में अपनाया है तथा इस पर कार्य आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि बढ़ती बेरोजग़ारी को कम किया जाए इसके लिए पर्यटन को बढावा दिया जायेगा तथा रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को संवेदनशील, प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने मण्डी शहर में पार्किंग की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मंडी शहर के लिए बेहतर पार्किग की व्यवस्था करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जायेंगे । इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि ने 108 एम्बुलैंस सेवा में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों, नशा निवारण पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों, समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों तथा परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए । इससे पूर्व शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा ने ध्वजारोहण करने से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । समारोह में स्थानीय विधायक श्री अनिल शर्मा, पूर्व विधायक श्री टेकचंद डोगरा, जिला परिषद के अध्यक्ष श्री खीरामणी, नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला सौंखला, पार्षदगण, उपायुक्त मंडी श्री देवेश कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री आर$एस$ नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री पंकज राय, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पूर्णचंद ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे । इसके अतिरिक्त जिला सभी उपमंडल मुख्यालयों करसोग, गोहर, सुन्दरनगर, सरकाघाट, पधर तथा जोगिन्द्रनगर में भी गणतंत्र दिवस समारोहों का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संबंधित उपमंडलाधिकारियों द्वारा की गई ।

Friday, 25 January 2013

कमांद में 4000 करोड से आईआईटी स्थापित होगीः कौल सिंह


द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कमांद में 4 हजार करोड रूपये की लागत से आईआईटी की स्थापना की जा रही है जिससे इस क्षेत्र का विकास और तेजी के साथ होगा । यह जानकारी स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभुतपूर्व क्रांति आई है जिस कारण प्रदेश के विद्यार्थी हर प्रकार की उच्च शिक्षा प्रदेश में ही स्थापित महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के माध्यम से बिना किसी कठिनाई के ग्रहण कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि जिन 187 स्कूलों को पिछली भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था, उन स्कूलों को दोबारा से शुरू करने के प्रयास किए जायेंगे । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करना महत्वपूर्ण होगा जबकि शारीरिक शिक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया कि वह नशे की किसी भी बुराई से दूर रहें तथा मन लगाकर मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करें ताकि वह भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकें । ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में सांईस ब्लॉक का शीघ्र निर्माण करने के प्रयास किए जायेंगे तथा स्कूलों में रिक्त पडे अध्यापकों के पदों को शीघ्र भरा जायेगा । उन्होंने प्राथमिक पाठशाला नालंग के भवन निर्माण के लिए दो लाख रूपये देेने की घोषणा भी की तथा डवारकू स्कूल तक सडक निर्माण के लिए शीघ्र ही धन उपलब्ध करवा दिया जायेगा। उन्होनें कहा कि अरनेहड सडक का भी शीघ्र ही लोकार्पण कर दिया जायेगा । इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसके प्रोत्साहन के लिए उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 7500 रूपये देने की घोषणा की । उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए । स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना बहल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । इसके बाद स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री श्री कौल सिंह ठाकुर ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भी की तथा कहा कि प्रदेश के अधिकतर लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है । उन्होंने किसानों का आहवान किया कि वह पारम्परिक फल की जगह नगदी फसलों की पैदावार की ओर अधिक ध्यान दें । उन्होंने कृषि अधिकारियों का भी आहवान किया कि वह समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करें तथा किसानों को नगदी फसलों की पैदावार तथा आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए जागरूक करें । उन्होंने 10 सांझा वन समितियों को 5-5 हजार रूपये की राशि तथा किसानों को भिंडी के बीज तथा यूरिया खाद के कीट भी प्रदान किए । इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान श्री पूर्ण चंद ठाकुर, ग्राम पंचायत कटौला के प्रधान श्री चैने राम, अरण्यपाल हर्षवर्धन कस्तूरिया, कृषि उप निदेशक डा एआर शर्मा ने भी अपने विचार रखे । द्रंग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह गुलेरिया, पंचायत समिति सदर के अध्यक्ष श्री बीआर सकलानी, कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चाे के महामंत्री श्री चमन राही, सेवानिवृत कर्मचारी नेता भागमल, पंचायत समिति सदस्य निर्जला देवी, दीपक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे । ठाकुर कौल सिंह ने गांव सालगी तथा रियागडी में भी लोगों की समस्याओं को सुना ।

Thursday, 24 January 2013

मल्टीप्लैक्स शॉपिंग कॉम्पलैक्स का निर्माण करवाने में प्रशासन कृतसंकल्पः देवेश कुमार


मंडी। उपायुक्त श्री देवेश कुमार ने आज कहा कि मण्डी शहर के जेल रोड में मल्टीप्लैक्स शॉपिंग कॉम्पलैक्स का निर्माण करवाने में प्रशासन कृतसंकल्प है । इस संदर्भ में यह उल्लेखनीय है कि उक्त कम्पलैक्स के लिए प्रशासन द्वारा 9183$24 वर्ग मीटर भूमि मुहाल टारना में प्रस्तावित की गई थी । राजस्व कागजात में भी रक्बा इतना ही दर्ज है । राजस्व अभिलेख व नकल जमाबंदी को सत्यता की अवधारणा प्राप्त है तथा इसे अधीनस्त न्यायलय से उच्चतम न्यायलय तक मान्यता प्राप्त है । अत: राजस्व अभिलेख के अनुसार प्रस्तावना ठीक थी तथा अभिलेख में दर्ज रकबा के आधार पर गलत नहीं थी । उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रफल में जो भिन्नता ध्यान में आई है उसके संबंध में छानबीन करने पर पाया गया है कि कुछ नम्बरान खसरा का क्षेत्रफल बन्दोबस्त विभाग द्वारा ही 1960-70 के दशक में गलत दर्ज किया गया है । उपायुक्त ने बताया कि इस प्रकार की विसंगतियां बन्दोबस्त रिकार्ड में प्राय: पाई जाती है जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया द्वारा ही दरूस्त किया जाता है । वर्तमान प्रकरण में भी दरूस्ती की प्रक्रिया जारी है । संबंधित कम्पनी मल्टीप्लैक्स शापिंग कॉम्पलैक्स के निर्माण से पीछे नहीं हटी है । कम्पनी लगातार प्रशासन के सम्पर्क में है तथा मल्टीप्लैक्स शापिंग कॉम्पलैक्स के निर्माण में उत्सुक है । इस प्रकार कम्पनी मल्टीप्लैक्स शापिंग कॉम्पलैक्स का निर्माण करेगी और यह कार्य निश्चित रूप से होगा । इसके लिए आवश्यक प्रबंध प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं।

मलोह सडक पर चौपहिया वाहनों की 4 फरवरी तक रोकः देवेश कुमार


सुन्दरनगर-मलोह सडक में वाया माहामाया मंदिर चतरोखडी और पदमाभिमा कल्ब में मल निकासी योजना के कार्य को मध्यनजर रखते हुए जिला दंडाधिकारी श्री देवेश कुमार ने मोटर ब्हीकल 1988 की धारा 115 के तहत सुन्दरनगर-मलोह सडक पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर 4 फरवरी 2013 तक रोक लगा दी है । अधिसूचना के अनुसार इस दौरान चौपहिया वाहनों की आवाजाही मलोह तथा वापिस सुन्दरनगर वाया बनैक होकर रहेगी ।

वाहन मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेंटें लगवाएः एसडीएम सदर


मंडी। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी (एसडीएम) श्री राजेश कुमार ने बताया कि बहुत से वाहन मालिकों ने हाई स्कयोरिटी नम्बर प्लेंटें तो लगवा ली है, लेकिन आरसी में इसकी एंट्री नहीं करवाई है तथा कई वाहन मालिकों ने अभी तक हाई स्क्योरिटी नम्बर प्लेंटे भी नहीं लगवाई हैं । उन्होंने बताया कि इस कार्य को युद्व स्तर पर किया जा रहा है । उन्होंने पूर्व में पंजीकृत सभी वाहन मालिकों, जिन्होंने अपने वाहनों में हाई स्क्योरिटी नम्बर प्लेंटे लगवा ली है, वे शीघ्र ही नये रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अपने वाहन की मूल आरसी व हाई स्क्योरिटी नम्बर प्लेट की स्लिप सहित उनके कार्यालय में सम्पर्क करें । उन्होंने बताया कि जिन वाहन मालिकों ने अभी तक हाई स्क्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए आवेदन नहीं किया है वह भी आरसी व इंश्योरेंस की छायाप्रति सहित उनके कार्यालय में सम्पर्क करें ।

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...