मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने विक्रेता और निर्माता को उपभोक्ता के वाहन का खराब पुर्जा 20 दिनों में ठीक करने के आदेश दिये। ऐसा न करने पर उन्हे 200 रूपये प्रतिदिन की पैनेल्टी भरनी होगी। इसके अलावा इनकी सेवाओं में कमी से उपभोक्ता को पहुंची मानसिक यंत्रणा के बदले 20,000 रूपये और शिकायत व्यय के तौर पर 4000 रूपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिये। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जे एन यादव और सदस्य लाल सिंह ने जोगिन्द्रनगर तहसील के तलकेहड (एहजू) निवासी रमेश कुमार पुत्र मखौली राम की शिकायत को उचित मानते हुए वाहन विक्रेता लुणापानी स्थित सतलुज मोटरस और पुणे स्थित टाटा मोटरस के खिलाफ उक्त फैसला सुनाया। अधिवक्ता राजेश कुमार चंदेल के माध्यम से फोरम में दायर शिकायत के अनुसार उपभोक्ता ने उक्त विक्रेता से जीवन निर्वाह के लिए वाहन खरीदा था। वाहन खरीदने के कुछ समय बाद इसमें खराबी आ गई। जिस पर उपभोक्ता ने विक्रेता और निर्माता को इस बारे में सूचित किया था। विक्रेता ने मैकेनिक को भेज कर वाहन का खराब पुर्जा पंप (कैम प्लेट) रिपेयर के लिए निकलवा दिया था। लेकिन इस पुर्जे को न तो ठीक किया गया और न ही इसे बदला गया। हालांकि उपभोक्ता ने इस बारे में कई बार कहा लेकिन पुर्जा न बदलने पर उपभोक्ता ने फोरम में शिकायत दायर की थी। फोरम ने उपभोक्ता के वाहन का खराब पुर्जा न बदलने को विक्रेता और निर्माता की सेवाओं में कमी करार दिया। ऐसे में फोरम ने उपभोक्ता के वाहन का खराब पुर्जा 20 दिनों में बदलने या ठीक करने के आदेश दिये और पुर्जा न ठीक करने पर विक्रेता और निर्माता को 200 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से पैनेल्टी अदा करने को कहा। वहीं पर उनकी सेवाओं में कमी के चलते उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले हर्जाना और शिकायत व्यय भी अदा करने का फैसला सुनाया। Friday, 30 August 2013
उपभोक्ता के पक्ष में 24000 रूपये अदा करने के आदेश
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने विक्रेता और निर्माता को उपभोक्ता के वाहन का खराब पुर्जा 20 दिनों में ठीक करने के आदेश दिये। ऐसा न करने पर उन्हे 200 रूपये प्रतिदिन की पैनेल्टी भरनी होगी। इसके अलावा इनकी सेवाओं में कमी से उपभोक्ता को पहुंची मानसिक यंत्रणा के बदले 20,000 रूपये और शिकायत व्यय के तौर पर 4000 रूपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिये। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जे एन यादव और सदस्य लाल सिंह ने जोगिन्द्रनगर तहसील के तलकेहड (एहजू) निवासी रमेश कुमार पुत्र मखौली राम की शिकायत को उचित मानते हुए वाहन विक्रेता लुणापानी स्थित सतलुज मोटरस और पुणे स्थित टाटा मोटरस के खिलाफ उक्त फैसला सुनाया। अधिवक्ता राजेश कुमार चंदेल के माध्यम से फोरम में दायर शिकायत के अनुसार उपभोक्ता ने उक्त विक्रेता से जीवन निर्वाह के लिए वाहन खरीदा था। वाहन खरीदने के कुछ समय बाद इसमें खराबी आ गई। जिस पर उपभोक्ता ने विक्रेता और निर्माता को इस बारे में सूचित किया था। विक्रेता ने मैकेनिक को भेज कर वाहन का खराब पुर्जा पंप (कैम प्लेट) रिपेयर के लिए निकलवा दिया था। लेकिन इस पुर्जे को न तो ठीक किया गया और न ही इसे बदला गया। हालांकि उपभोक्ता ने इस बारे में कई बार कहा लेकिन पुर्जा न बदलने पर उपभोक्ता ने फोरम में शिकायत दायर की थी। फोरम ने उपभोक्ता के वाहन का खराब पुर्जा न बदलने को विक्रेता और निर्माता की सेवाओं में कमी करार दिया। ऐसे में फोरम ने उपभोक्ता के वाहन का खराब पुर्जा 20 दिनों में बदलने या ठीक करने के आदेश दिये और पुर्जा न ठीक करने पर विक्रेता और निर्माता को 200 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से पैनेल्टी अदा करने को कहा। वहीं पर उनकी सेवाओं में कमी के चलते उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले हर्जाना और शिकायत व्यय भी अदा करने का फैसला सुनाया। Thursday, 29 August 2013
बार एसोसिएशन का शपथ समारोह आयोजित
मंडी। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह वीरवार को बार रूम में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश एस सी कैंथला ने की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने नयी कार्यकारिणी को चुने जाने पर बधाई दी। उन्होने उम्मीद जताई कि बार और बेंच के बीच पहले की तरह सामंजस्य बना रहेगा। इससे पहले बार एसोसिएशन के चुनाव आयुक्त रवि सिंह राणा ने प्रधान पद पर भारत भूषण शर्मा, उप प्रधान दिनेश सकलानी, महासचिव लोकेन्द्र कुटलैहडिया, सह सचिव विक्रांत शर्मा, कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, लाईब्रेरियन हेम सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य विजय भंडारी, गीतांजली शर्मा और डिकन राणा को शपथ दिलाई। इस मौके पर मौजूद उच्चतम न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा ने भी बार एसोसिएशन को संबोधित किया। उन्होने कहा कि मंडी की बार एसोसिएशन में प्रैक्टिस करके कई न्यायविदों और राजनेताओं ने अपने मुकाम हासिल किये हैं। प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य देशराज शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं को विधिक क्षेत्र की चुनौतियों के तैयार रहना चाहिए। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का उन्हे समर्थन देने के लिए धन्यावाद किया। जबकि प्रदेश बार कौंसिल के उपाध्यक्ष नरेन्द्र गुलेरिया ने शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए बार और बेंच के सभी सदस्यों का धन्यावाद किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश (एक) पदम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश (दो), मुखय न्यायिक दंडाधिकारी अजय मैहता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर एक रमणीक शर्मा, कोर्ट नंबर तीन उपासना शर्मा, कोर्ट नंबर चार गीतिका कपिला, विशेष न्यायिक दंडाधिकारी रघुबीर सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दुनी चंद शर्मा सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे। पिक्चरः मनु भारद्वाज
Monday, 26 August 2013
भारत भूषण शर्मा बार एसोसिएशन के प्रधान बने
मंडी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में भारत भूषण शर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सकलानी विजयी रहे हैं। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए न्यायलय परिसर स्थित बार रूम में प्रधान और उपप्रधान पद के लिए मतदान हुआ। इन दो पदों के लिए सुबह 11 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। जिसमें बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ-चढ कर मतदान किया। प्रधान पद पर भारत भूषण शर्मा और पूर्व प्रधान एस पी परमार की आमने सामने की टक्कर थी। जबकि उपप्रधान पद पर दिनेश सकलानी और अलकनंदा हांडा का आमना सामना था। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा ने बताया कि एसोसिएशन के 356 सदस्यों में से 268 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। जबकि 16 सदस्यों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। प्रधान पद पर भारत भूषण शर्मा को 165 मत मिले और उन्होने एस पी परमार को 48 मतों के अंतर से हराया। जबकि उप प्रधान पद पर दिनेश सकलानी ने 174 मत लेकर अपने मुकाबले में खडी अलकनंदा हांडा को 66 मतों से मात दी। चुनाव संयोजक ने मतदान के बाद इन पदों पर हुए निर्वाचन की घोषणा की। उन्होने बताया कि बुधवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है बार एसोसिएशन के महासचिव पद पर लोकेन्द्र कुटलैहडिया, सह सचिव विक्रांत शर्मा, कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, लाईब्रेरियन हेम सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य विजय भंडारी, डिकन राणा और गीतांजली शर्मा को पहले ही सर्वसममति से निर्विरोध चुन लिया गया है। Sunday, 25 August 2013
नवल सर्वसमम्ती से 5वीं बार न्यायिक कर्मियों के जिला अध्यक्ष बने
मंडी। हि. प्र. गैर राजपत्रित न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ की जिला इकाई के चुनाव में नवल कुमार शर्मा पांचवीं बार सर्वसममति से अध्यक्ष चुन लिये गए। चुनाव में जिला भर के सभी न्यायलयों के कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला इकाई के यह चुनाव अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी फैडरेशन के वरिष्ठ अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला एवं सत्र न्यायलय परिसर में आयोजित किये गए। इस चुनाव में राम सिंह वरिष्ठ उप प्रधान, भगवान दास महासचिव, श्याम लाल सह सचिव, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, जितेन्द्र शर्मा मुखय सलाहकार, रोशन लाल, सुरेन्द्र कुमार और प्रेम चंद सलाहकार, हर्ष शर्मा आडिटर, नरेश कुमार शर्मा प्रेस सचिव, भारत भूषण शर्मा, निर्मला शर्मा, देवेन्द्र कुमार, सालिग राम, परविंद्र ठाकुर और सोहन सिंह को संगठनात्मक सचिव तथा बंदना, भीमेश्वरी, प्रवीण कुमारी, बबिता ठाकुर, गुरदयाल सिंह, शिव पाल ठाकुर, अनिल कुमार, ओंकार सिंह, नरेश, कश्मीर, राकेश, लेख राज, प्रेम सिंह और खेम राज सैणी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। पांचवी बार प्रधान पद पर निर्वाचित होने के बाद प्रधान नवल किशोर शर्मा ने कहा कि संघ कर्मचारियों की मांगों के लिए हमेशा लडता रहेगा। उन्होने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शेट्टी कमीशन की लाभ प्रदेश के न्यायिक कर्मियों को जल्द से जल्द दिया जाए। विक्रांत शर्मा बने बार एसोसिएशन के सह सचिव
मंडी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान और उपप्रधान पद के लिए सोमवार को मतदान होगा। जबकि सहसचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एक-2 प्रत्याशी के चुनाव से हट जाने पर सहसचिव पद पर विक्रांत शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय भंडारी, डिकन राणा और गीतांजली शर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक बार रूम में प्रधान और उप प्रधान पद के लिए मतदान होगा। प्रधान पद पर भारत भूषण और एस पी परमार के बीच आमने सामने की टक्कर होगी। जबकि उपप्रधान पद पर दिनेश सकलानी और अलकनंदा हांडा के बीच चुनाव होगा। इधर, शनिवार को सह सचिव पद के प्रत्याशी प्रशांत शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी दिनेश कुमार शर्मा चुनाव मैदान से हट गए हैं। उन्होने इस आशय में चुनाव संयोजक को आवेदन किया। जिसे स्वीकारते हुए उन्हे चुनाव से हटने की अनुमती मिल गई हैं। ऐसे में सह सचिव पद पर विक्रांत शर्मा और कार्यकारिणी सदस्यों के तौर पर विजय भंडारी, डिकन राणा और गीतांजली शर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब सिर्फ प्रधान और उपप्रधान पदों के लिए ही सोमवार का मतदान होगा। चुनाव संयोजक ने बताया कि मतदान बार रूम में सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान की प्रक्रिया और मतगणना पूरी होने के बाद सोमवार को ही परिणाम घोषित करके जिला बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इधर, जिला बार एसोसिएशन के सह सचिव के पद पर विक्रांत शर्मा के चुने जाने पर गुरूमुख सभा के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता दलीप सिंह ठाकुर ने उनकी जीत पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होने कहा कि विक्रांत शर्मा गुरूमुख सभा के कर्मठ सदस्य हैं। वहीं पर वरिष्ठ अधिवक्ता आर के शर्मा, भाल चंद्र सिंह, उतम सिंह ठाकुर, अमर चंद वर्मा, कमल सैणी ने भी विक्रांत को बधाई दी है। Saturday, 24 August 2013
मंडी नगर परिषद में तीन मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति
मंडी। नगर परिषद के मनोनीत पार्षद के रूप में सदर कांग्रेस कमेटी के महासचिव आकाश शर्मा एडवोकेट, सुखविंद्र सिंह (सुक्खा) और महेन्द्र कुमार को चुना गया है। नगर परिषद में सरकार के नामित सदस्यों की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। आकाश शर्मा यहां के जेलरोड मुहल्ला के निवासी हैं और कई संस्थाओं से जुडे हैं। उनके पिता दुनी चंद शर्मा नगर परिषद के अध्यक्ष और माता शन्नो शर्मा पार्षद रह चुकी हैं। सुखविन्द्र सिंह (सुक्खा) रामनगर मुहल्ला निवासी हैं और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता व समाजसेवी हैं। महेन्द्र कुमार यहां के सुहडा मुहल्ला निवासी हैं और इससे पहले भी पार्षद रह चुके हैं। सभी मनोनीत पार्षदों ने अपनी नियुक्ती के लिए मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह, सांसद प्रतिभा सिंह, पंचायती राज व पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा का आभार किया है।
मिडिएशन की जागरूकता पर शिविर आयोजित

मंडी। जिला विधिक प्राधिकरण समिती के सौजन्य से शनिवार को मध्यस्थता (मिडिएशन) पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश एस सी कैंथला ने की। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मिडिएशन के तहत अदालतों में मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके तहत अदालतों से समझौते की संभावना वाले मामलों को मिडिएशन सेंटर में भेजा जाता है जहां पर प्रशिक्षित मिडिएटरों के माध्यम से मामलों को निस्तारित करने की कोशीश की जाती है। उन्होने कहा कि मिडिएशन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जिला के अन्य उपमंडलों में भी इस तरह के शिविर आयोजित किये जाएंगे। शिविर में जानकारी देते हुए प्रशिक्षित मिडिएटर दुनी चंद शर्मा ने याचिकाकर्ताओं को मिडिएशन के बारे में बताते हुए कहा कि इस तकनीक से दोनों पक्षों के माध्यम से उनकी शर्तों पर समझौता किया जाता है जिससे विवाद हमेशा-2 के लिए खत्म किया जा सके। मिडिएटर अमर चंद वर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों के सहमती के आधार पर होने वाले समझौते से मामला हमेशा-2 के लिए समाप्त हो जाता है। इसके अलावा दोनों पक्षों को मिडिएशन के लिए कोई राशि भी खर्च नहीं करनी पडती हैं। वहीं पर अदालतों की लंबी प्रक्रिया के दौरान समय, ऊर्जा और पैसों की हानी से बचा जा सकता है। मिडिएटर समीर कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका सहित पश्चिमी देशों में 90 फीसदी मामले इन दिनों मिडिएशन या एडीआर (अल्टरनेटिव डिस्पयुट रिडरैसल) के माध्यम से सुलझाए जा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश भर के न्यायलयों में भी मिडिएशन की तकनीक का प्रयोग शुरू किया गया है। जिनके अच्छे परिणाम आने शुरू हो गये हैं। मिडिएटर ललित कपूर ने कहा कि मिडिएशन से कई मामलों का निस्तारण एक साथ ही हो जाता है। मामलों का निस्तारण दोनों पक्षों से सहमती से होने के कारण दोनों पक्षों को विवाद में जीत का अहसास होता है। प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य देशराज ने मिडिएशन की तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करके इसे लोकप्रिय बनाने की जरूरत पर बल दिया। शिविर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश (एक) पदम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश (दो) पी पी रांटा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर चार गीतिका कपिला, जिला एवं सत्र न्यायलय के प्रशिक्षित मिडिएटर, बार एसोसिएशन के सदस्यस, न्यायिक कर्मी और याचिकाकर्ता भी मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। करीब पाँच सौ साल पहले स्थापित हुए हिमाचल प्रदेश के मण्डी नगर के बिखरे पड़े दुर्लभ चित्रों को एक एलबम के रूप में समेटने का प्रय...
-
मंडी। शनिवार को मंडी से कुल्लू जा रही एक निजी बस बिंद्रावणी के पास अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत ह...