Thursday, 30 August 2012

कांग्रेसी नेताओं ने की लाठीचार्ज की भर्त्सना


मंडी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रंगीला राम राव, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पाल ठाकुर, मिल्क फेड के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, धर्मपुर से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर, प्रदेश कांग्रेस प्रचार व प्रसार समिति के सदस्य तरूण पाठक, हरेन्द्र सेन, मुनीष शर्मा मनु व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पुष्प राज शर्मा कांग्रेस ने सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की कडी निंदा करते हैं। उन्होने कहा कि इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाई करके उन्हे तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए। इस सारे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए। शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदेश सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थी कि अचानक पुलिस ने पानी की बौछारें और लाठियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने सरकार के इशारे पर यह सारा कार्य किया है जो अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण है। प्रदेश की जनता कुछ ही दिनों में भाजपा को हटा कर इसका जवाब देगी। इन सभी नेताओं ने लाठीचार्ज की कडी भत्र्सना करते हुए कहा कि भाजपा वीरभद्र सिंह के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से घबरा गई है। इस घबराहट का परिचय लाठीचार्ज करवाने के आदेश से पता चलता है।

बयानों से मुकरने पर अदालत ने दो गवाहों को तलब किया


मंडी। अदालतों में अपने बयानों से मुकरने वाले गवाहों की अब खैर नहीं है। ऐसे मामलों में अदालतों ने अब कडा रूख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी तरह के एक मामले में अदालत ने गवाहों के मुकरने पर आरोपी को भले ही रिहा कर दिया, लेकिन दो गवाहों को अदालत ने कारण बताओ नोटिस जारी करके यह जवाब तलब किया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ झूठे बयान देने का अभियोग चलाया जाए। जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेन्द्र सिंह की विशेष अदालत ने अनुसूचित जाति अत्याचार निरोधक अधिनियम की धारा 3 के तहत चलाए अभियोग में साक्ष्यों के अभाव के कारण आरोपी को हालांकि बरी करने का फैसला सुनाया। लेकिन इस मामले के दो गवाहों ज्ञान चंद और मीना राम को अदालत में अपने ब्यान से मुकर जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपों सहित आरोपी के खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर तीन के न्यायलय में शिकायत दर्ज करवाई थी। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर दर्ज करवाए गए ब्यानों में इन गवाहों के शपथ सहित बयान दर्ज किए गए थे। न्यायिक दंडाधिकारी ने मामलों के तथ्यों के आधार पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को तलब करके अभियोग चलाने के लिए विशेष अदालत को यह मामला प्रेषित किया था। विशेष अदालत ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग की सुनवाई की। न्यायलय ने अपने फैसले में कहा कि अभियोग के दौरान अभियोजन पक्ष के गवाह ज्ञान चंद और मीना राम न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर तीन की अदालत में दिये गए अपने सशपथ बयानों से मुकर गए। अदालत ने कहा कि गवाहों का अपने बयान से मुकरना इन दिनों आम बात हो गई है। जिसके कारण अदालतों का यह कर्तव्य बन जाता है कि वह गवाहों के इस दृष्टिकोण का निरिक्षण करे। इन गवाहों के मुकर जाने से निश्चित रूप से आरोपी को मदद मिली है। अदालत ने कहा कि दोनों गवाहों ने शपथ लेकर झूठा बयान दिया है जिसके कारण अदालत इन गवाहों के खिलाफ शपथ लेकर झूठे साक्ष्य पेश करने के खिलाफ कार्यवाही करने को बाध्य है। ऐसे में अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। जबकि दोनों गवाहों को कारण बताओ नोटिस जारी करके 24 सितंबर को यह जवाब तलब किया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ झूठे बयान देने का अभियोग चलाया जाए।

ए के हंगल के निधन पर इप्टा ने मंडी में की शोक सभा


Monday, 27 August 2012

ए के हंगल के निधन पर शोकसभा मंगलवार को आयोजित होगी


मंडी। इंडियन पीपल थियेटर एसोसिएशन (ईप्टा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए के हंगल के निधन पर मंडी में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। ईप्टा के प्रदेश संयोजक लवण ठाकुर ने बताया कि ए के हंगल पिछले 10 वर्षों से राष्ट्रीय ईप्टा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उन्होने बताया कि गत वर्ष सितंबर माह में भिलाई शहर में आयोजित राष्ट्रीय सममेलन में ए के हंगल को एक बार फिर से ईप्टा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। लवण ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को होटल आर्यन बैंगलो में दोपहर बाद चार बजे नाटयकर्मी, कलाकार, कवि, शायर व बुधीजिवी श्रधांजली अर्पित करेंगे। इस अवसर पर एक शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

Sunday, 26 August 2012

वीरभद्र सिंह को पीसीसी अध्यक्ष बनाने पर आभार व्यक्त किया


मंडी। वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पाल ठाकुर, विधायक प्रकाश चौधरी, धर्मपूर से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ठाकुर, सुंदरनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हरिंद्र सेन, मिल्क फेड के पूर्व अध्यक्ष चेत राम, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पुष्प राज शर्मा, शशि शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रचार व प्रकाशन कमेटी के सदस्य तरूण पाठक सहित कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गाँधी, महासचिव राहुल गाँधी, अहमद पटेल तथा हिमाचल के प्रभारी वीरेन्द्र चौधरी का आभार व्यक्त किया है। इन नेताओं ने कहा कि वीरभद्र सिंह के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है। इन नेताओं ने यह भी कहा है कि इस नियुक्ति से जहां पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूत इरादों से उतरेगी वहीं कांग्रेस आने वाले चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

Thursday, 23 August 2012

कटौला में महिला पर परिवार के ही सदस्यों ने उबलता पानी उंडेला


मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कटौला गांव में परिवार के ही सदस्यों द्वारा एक महिला पर उबलता पानी उडेंल कर घायल करने का मामला सामने आया है। उबलते पानी से महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भरती किया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कटौला गांव में दो बेटियों की मां निर्मला देवी गौशाला में पशुओं को घास डाल रही थी। इसी दौरान उसकी सास कमला देवी और जेठानी माया देवी वहां आई और उस पर पहले ठंडा पानी उंडेल दिया। अभी निर्मला ने उनसे पानी उंडेलने के बारे में पूछा ही था कि इतने में वह दोनों चुल्हे पर से उबलता हुआ गर्म पानी लाई और उसके उपर उंडेल दिया। जिससे निर्मला का सिर और बायां बाजू बुरी तरह से झुलस गया। निर्मला के चीखने चिल्लाने पर उसके पति दिनेश कुमार और भतीजा वहां पर पहुंचे। जिन्होने उसे उपचार के लिए पीएचसी कटौला पहुंचाया। पीएचसी से निर्मला को मंडी क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पधर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने निर्मला की शिकायत पर भादंसं की धारा 324 और 34 के तहत मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की तहकीकात की जा रही है।

वीरभद्र सिंह को पीसीसी चीफ बनाने पर आभार जताया


मंडी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर काग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी का आभार जताया है। राहुल ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल शर्मा, महासचिव डीकन राणा, मंडलाध्यक्ष आकाश शर्मा, सुंदरनगर मंडलाध्यक्ष आशीष शर्मा, कांग्रेसी नेता तरूण पाठक, योगेश गोल्डी, शहरी कांग्रेस मीडिया प्रभारी यश कांत कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने और उनकी अगुवाई में चुनाव लडने का फैसला लेने पर सोनिया गांधी का आभार जताया है। उन्होने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई है। इधर, वीरभद्र सिंह के पीसीसी चीफ बनने की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर पटाखेबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया।

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...