Sunday, 22 May 2016

मजदूरों की भागीदारी के बगैर विकास असंभवः समीर कश्यप




मंडी। आईआईटी मंडी के कमांद स्थित निर्माणाधीन नार्थ कैंपस में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया गया। जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देशों के तहत मोबाइल लीगल सर्विस वैन ने आईआईटी कमांद में पहुंच कर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर में अधिवक्ता समीर कश्यप ने मजदूरों को श्रम कानूनों के बारे में जागरूक रहने का आहवान किया। उन्होने मजदूर वर्ग की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुनिया भर में हो रहा विकास मजदूरों की भागेदारी के बगैर असंभव है। उन्होने कहा कि विकास के लिए धन और तकनीक ही काफी नहीं है। मजदूरों के बगैर विकास की ओर एक कदम भी नहीं बढाया जा सकता। उन्होने कहा कि यह मजदूरों के संघर्ष ही थे जिनके चलते दुनिया भर के श्रमिकों को आठ घंटे काम का अधिकार मिला है। लेकिन यह अधिकार भी सिर्फ सरकारी व संगठित क्षेत्र को ही मिल सके हैं। जबकि श्रमिकों की बडी संखया असंगठित मजदूरों की है जहां अभी भी काम के घंटे निश्चित नहीं किये गये हैं। उन्होने श्रमिकों को 14 साल की आयु तक के बच्चों से बार मजदूरी न करवाने तथा उन्हे शिक्षा के अधिकार के तहत मुफत शिक्षा दिलाने की भी अपील की। इस अवसर पर आईआईटी कमांद के मजदूरों ने ईपीएफ और कैंटीन से संबंधित मांगों को भी सामने रखा। मजदूरों का कहना था कि ईपीएफ न मिलने के कारण पहले ही नार्थ कैंपस में एक बडा हादसा हो चुका है लेकिन इसके बाबजूद भी मजदूरों की इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मजदूरों का यह भी कहना था कि नार्थ कैंपस में चल रही कैंटीन बंद कर दी गई है। जिससे यहां काम कर रहे मजदूरों को भोजन व चायपान आदि के लिए भारी दिककतों का सामना करना पड रहा है। मजदूरों ने प्राधिकरण से मांग की है कि उनकी समसयाओं को सुलझाने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से तरूण बिष्ट, बलबीर ठाकुर तथा मोबाइल वैन के साथ आए राम रतन ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद थे।
...sameermandi.blogspot.com

Saturday, 21 May 2016

sameermandi.blogspot.com को देखने वालों का आंकडा 70 हजार पार



मेरा नाम समीर कश्यप है। पेशे से अधिवक्ता हुं और पत्रकारिता का शौक होने के कारण विधि संवाददाता का काम भी करता हुं। मेरा कार्य क्षेत्र जिला एवं सत्र न्यायलय मंडी, हिमाचल प्रदेश है। इसके अलावा मुझे साहित्य, राजनिती, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रूची है। सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों में सक्रिय रहने की कोशीश हमेशा रहती है। साल 2011 के 11 मार्च को प्रसिद्ध पत्रकार, कवि और हमारे प्रिय दोस्त विनोद भावुक ने मेरा sameermandi.blogspot.com ब्लॉग बनाया था। इस ब्लॉग में वैसे तो मैं जो रोजमर्रा की रिपोर्टिंग करता हुं उसी से संबंधित समाचारों को ही शामिल करता हुं। लेकिन इसमें लेखों, कविताओं व अन्य सामग्री को भी समय-2 पर डालता रहता हुं। खुशी की बात यह है कि पहाडों की क्वाल़ियों की तरह धीमी गति से चढते हुए sameermandi.blogspot.com ब्लॉग को क्लिक करने वालों की संख्या का आंकडा अब 70 हजार के पार चला गया है। वहीं पर ब्लॉग पर चल रहे विज्ञापन से करीब पांच डालर से ज्यादा की कमाई भी हो चुकी है। जिसका भुगतान नियमों के अनुसार दस डालर कमाने के बाद ही होगा। इस शौकिया शुरू किए गए ब्लॉग को सभी आनलाइन साथियों का भरपूर सहयोग मिलने पर बहुत-2 आभार और शुक्रिया। उम्मीद है कि आगे भी यह बलॉग आपकी पसंद बना रहेगा।
 ...sameermandi.blogspot.com

महिला कर्मी से छेड़छाड़ के दोषी पंचायत सचिव को कैद


मंडी। महिला कर्मी से छेडछाड व मारपीट के आरोपी पंचायत सचिव को अदालत ने 6 महिने के साधारण कारावास और एक हजार रूपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। अतिरिक्त मुखय न्यायिक दंडाधिकारी विवेक खनाल के न्यायलय ने बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिध्याणी के सचिव जोगिन्द्र पाल के खिलाफ भादंस की धारा 354-ए और 323 के तहत छेडखानी व मारपीट का अभियोग साबित होने पर क्रमश: 6 माह के साधारण कारावास और 1000 रूपये जुर्माने की सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार ग्राम रोजगार सहायक के रूप में कार्यरत महिला कर्मी 19 दिसंबर 2011 को किसी कार्य के सिलसिले में नेरचौक स्थित ब्लॉक कार्यालय में गई हुई थी। कार्य पूरा करने के बाद जब वह अपने कार्यस्थल की ओर वापिस लौटने लगी तो इसी दौरान ग्राम पंचायत सिध्याणी में कार्यरत पंचायत सचिव ने उन्हे अपने मोटर साइकिल पर लिफट दी। सिध्याणी मार्ग पर लखवाण के नजदीक जंगल मोड के पास आरोपी ने मोटर साइकिल को रोक कर महिला से छेडखानी की। महिला के प्रतिकार करने पर आरोपी ने उससे बाजू से पकड कर मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर मौका पर कुछ लोग पहुंचे लेकिन इस बीच आरोपी जंगल की ओर भाग गया। महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर एएसआई ओम प्रकाश ने मौका पर पहुंच कर कार्यवाही करते हुए महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अदालत में अभियोग चलाया था। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए सहायक लोक अभियोजक राज रानी ठाकुर ने 9 गवाहों के बयान कलमबंद करवा कर आरोपी के खिलाफ अभियोग को साबित किया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपी के खिलाफ छेडखानी और मारपीट का अभियोग संदेह की छाया से दूर साबित हुआ है। जिसके चलते अदालत ने आरोपी को उक्त कारावास और जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है।
...sameermandi.blogspot.com

डीएवी स्कूल में परीक्षित हेड ब्वॉय, आंशुल हेड गर्ल



मंडी। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संगीता कपूर ने की। समारोह में परीक्षित को पाठशाला का हेड ब्वाय और आंशुल को हेड गर्ल चुना गया। जबकि दृष्टि व गौरव को स्कूल का कैप्टन चुना गया। इसके अलावा गांधी हाऊस की कप्तान अक्षिता व संजय, नेहरू हाऊस की हरप्रीत व दीपक, टैगोर हाऊस की श्वेता व प्रणव और तिलक हाऊस की कप्तान आंचल व मनमोहन को चुना गया। प्रधानाचार्य संगीता कपूर ने सभी चयनित बच्चों को बधाई देते हुए इन्हे पद की जिममेवारी और अधिकारों के बारे में अवगत करवाया गया। इस अवसर पर सभी चयनित पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन से करने की प्रतिज्ञा ली।
...sameermandi.blogspot.com

विगत मंगलवार की औट-टकोली यात्रा



...sameermandi.blogspot.com

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...