मंडी। सनोर घाटी के जला गांव में जलौणी गणेश मंदिर में रविवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर जाग (होम) का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी और कुल्लू जिला के हजारों श्रधालुओं ने बढ-चढ कर भाग लिया। घाटी के प्राचीन पांडव अज्ञातवास स्थल जलौणी गणेश मंदिर में रविवार को गणेश चतुर्थी के दिन वार्षिक होम का आयोजन किया गया। जला गांव स्थित देव भंडार से शाम करीब 6 बजे रथ यात्रा शुरू हुई और करीब आठ बजे मंदिर परिसर में पहुंची। जहां देवता के माध्यम से विभिन्न व्याधियों से पीडित लोगों का निवारण किया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में देर रात करीब 12 बजे तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। रात करीब 12 बजे कासणा, खीणी और जला गांव से मशालें लेकर लोगों ने मंदिर पहुंचना शुरू किया। इसके बाद गुर के दवारा जाग (लकडियां) जला कर जाग शुरू हुई। इसके बाद गुरों ने प्रश्नें डाल कर देव भारथा के माध्यम से भविष्यवाणियां की। इसके बाद गुर और लोगों ने जाग के चारों ओर नाटी डाल कर करीब तीन बजे तडके जाग का समापन किया। इस मौके पर मंडी और कुल्लू जिला के हजारों लोगों ने जाग में बढचढ कर हिस्सा लिया और देवता से आर्शीवाद प्राप्त किया। Wednesday, 11 September 2013
जलौणी गणेश मंदिर की जाग धूमधाम से आयोजित
मंडी। सनोर घाटी के जला गांव में जलौणी गणेश मंदिर में रविवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर जाग (होम) का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी और कुल्लू जिला के हजारों श्रधालुओं ने बढ-चढ कर भाग लिया। घाटी के प्राचीन पांडव अज्ञातवास स्थल जलौणी गणेश मंदिर में रविवार को गणेश चतुर्थी के दिन वार्षिक होम का आयोजन किया गया। जला गांव स्थित देव भंडार से शाम करीब 6 बजे रथ यात्रा शुरू हुई और करीब आठ बजे मंदिर परिसर में पहुंची। जहां देवता के माध्यम से विभिन्न व्याधियों से पीडित लोगों का निवारण किया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में देर रात करीब 12 बजे तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। रात करीब 12 बजे कासणा, खीणी और जला गांव से मशालें लेकर लोगों ने मंदिर पहुंचना शुरू किया। इसके बाद गुर के दवारा जाग (लकडियां) जला कर जाग शुरू हुई। इसके बाद गुरों ने प्रश्नें डाल कर देव भारथा के माध्यम से भविष्यवाणियां की। इसके बाद गुर और लोगों ने जाग के चारों ओर नाटी डाल कर करीब तीन बजे तडके जाग का समापन किया। इस मौके पर मंडी और कुल्लू जिला के हजारों लोगों ने जाग में बढचढ कर हिस्सा लिया और देवता से आर्शीवाद प्राप्त किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। जिला एवं सत्र न्यायलय में शुक्रवार को एंटी टैरोरिजम दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश सी बी बारोवालिया की अध्यक्षता...
-
मंडी। रिश्वत लेने का अभियोग साबित न होने पर अदालत ने दो पटवारियों को बरी करने का फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक...
No comments:
Post a Comment