मंडी। हिमाचल किसान सभा ने किसानों की मांगों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। किसान सभा का कहना था कि जिला की हर पंचायत में जंगली जानवरों विशेषकर बंदरों, सुअरों व आवारा पशुओं की समस्या से ग्रस्त हैं। इस साल भी कई जगहों पर इन पशुओं ने खरीफ की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान सभा का कहना था कि अनेक पंचायतों में पिछले 6 महीने से मनरेगा के कार्य रूके पडे हैं। आवेदकों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही कामगारों को तय समय पर मजदूरी का भुगतान हो रहा है। किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश, उपायुक्त परसराम और सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि पिछले 3 महीनों में जिला के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने जैसी घटनाओं के चलते किसानों की जमीन व अन्य संपति को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान सभा मांग की है कि जमीन, संपति और फसलों को पहुंचे नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और पुन: निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र शुरू किया जाए। किसान सभा ने यह भी मांग की है कि आईआईटी कमांद में 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों के लिए सुनिश्चित किया जाए। Friday, 13 September 2013
किसान सभा ने उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया
मंडी। हिमाचल किसान सभा ने किसानों की मांगों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। किसान सभा का कहना था कि जिला की हर पंचायत में जंगली जानवरों विशेषकर बंदरों, सुअरों व आवारा पशुओं की समस्या से ग्रस्त हैं। इस साल भी कई जगहों पर इन पशुओं ने खरीफ की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान सभा का कहना था कि अनेक पंचायतों में पिछले 6 महीने से मनरेगा के कार्य रूके पडे हैं। आवेदकों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही कामगारों को तय समय पर मजदूरी का भुगतान हो रहा है। किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश, उपायुक्त परसराम और सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि पिछले 3 महीनों में जिला के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने जैसी घटनाओं के चलते किसानों की जमीन व अन्य संपति को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान सभा मांग की है कि जमीन, संपति और फसलों को पहुंचे नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और पुन: निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र शुरू किया जाए। किसान सभा ने यह भी मांग की है कि आईआईटी कमांद में 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों के लिए सुनिश्चित किया जाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। रिश्वत लेने का अभियोग साबित न होने पर अदालत ने दो पटवारियों को बरी करने का फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक...
-
मंडी। जिला एवं सत्र न्यायलय में शुक्रवार को एंटी टैरोरिजम दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश सी बी बारोवालिया की अध्यक्षता...
No comments:
Post a Comment