मंडी। निरंकारी मिशन के 66वें समागम के लिए जिला मंडी से सेवादल के समूह दिल्ली के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। जोन नंबर 6 की विभिन्न संत निरंकारी मिशन की ब्रांचों से सैंकडों की तादात में सेवादल के समूह दिल्ली के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। मंडी के निरंकारी मिशन के एपीआरओ कुमी राम ने बताया कि सदगुरू हरदेव सिंह जी की छत्र-छाया में 23 से 25 नवंबर को उतरी दिल्ली के बुराडी चौक संतोख सरोवर के पास 400 एकड के मैदान में यह समागम आयोजित हो रहा है। जिसमें देश-विदेश के लाखों भक्तों के जुटने की संभावना है। निरंकारी सेवादल के हजारों स्वयंसेवक तथा अन्य भक्त समागम की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होने बताया कि समागम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवास और भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। जहां खाने पीने की वस्तुएं रिआयती दरों पर उपलब्ध होंगी। समागम स्थल पर सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समागम स्थल पर लाखों बल्बों की कतारों में रोशनी ऐसी लग रही है कि मानो तारामंडल धरती पर उतर आया है। उन्होने बताया यह समागम सत्य, प्रेम और शांती पर आधारित अनेकता में एकत्व की भावना पर आधारित होगा जो वसुधैवम कुटुमबकम की भावना को उजागर करेगा। Thursday, 21 November 2013
66वें निरंकारी समागम के लिए जत्थे रवाना
मंडी। निरंकारी मिशन के 66वें समागम के लिए जिला मंडी से सेवादल के समूह दिल्ली के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। जोन नंबर 6 की विभिन्न संत निरंकारी मिशन की ब्रांचों से सैंकडों की तादात में सेवादल के समूह दिल्ली के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। मंडी के निरंकारी मिशन के एपीआरओ कुमी राम ने बताया कि सदगुरू हरदेव सिंह जी की छत्र-छाया में 23 से 25 नवंबर को उतरी दिल्ली के बुराडी चौक संतोख सरोवर के पास 400 एकड के मैदान में यह समागम आयोजित हो रहा है। जिसमें देश-विदेश के लाखों भक्तों के जुटने की संभावना है। निरंकारी सेवादल के हजारों स्वयंसेवक तथा अन्य भक्त समागम की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होने बताया कि समागम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवास और भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। जहां खाने पीने की वस्तुएं रिआयती दरों पर उपलब्ध होंगी। समागम स्थल पर सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समागम स्थल पर लाखों बल्बों की कतारों में रोशनी ऐसी लग रही है कि मानो तारामंडल धरती पर उतर आया है। उन्होने बताया यह समागम सत्य, प्रेम और शांती पर आधारित अनेकता में एकत्व की भावना पर आधारित होगा जो वसुधैवम कुटुमबकम की भावना को उजागर करेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। जिला एवं सत्र न्यायलय में शुक्रवार को एंटी टैरोरिजम दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश सी बी बारोवालिया की अध्यक्षता...
-
मंडी। रिश्वत लेने का अभियोग साबित न होने पर अदालत ने दो पटवारियों को बरी करने का फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक...
No comments:
Post a Comment