मंडी। कर्नाटक के बेल्लरी में जारी राष्ट्रीय पाईका की बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की दो खिलाडियों ने इतिहास दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मंडी की दिव्या दुग्गल और सिरमौर की संगीता की जोडी ने सेमीफाइनल में झारखंड की टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल प्रदेश की टीम तमिलनाडु के साथ खिताबी टककर में उतरेगी। दिव्या और संगीता की जोडी की इस कामयाबी से प्रदेश भर में खुुशी की लहर दौड गई है। मंडी जिला की बालीचौकी उपतहसील के सुधराणी (खलवाहण) गांव की दिव्या दुगगल इससे पहले भी लगभग एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। दिव्या और संगीता के फाइनल में पहुंचने पर हि. प्र. बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी पदम सिंह नेगी, जिला बैडिमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी डी मोदगिल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी के प्रधानाचार्य, कोच लोकेश शर्मा, राजेन्द्र वैद्या तथा ग्राम पंचायत खलवाहण के प्रधान भूमे राम ने उन्हे बधाई दी है। Tuesday, 4 February 2014
राष्ट्रीय पाईका बैडमिंटन फाइनल में पहुंची प्रदेश की दिव्या दुग्गल और संगीता
मंडी। कर्नाटक के बेल्लरी में जारी राष्ट्रीय पाईका की बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की दो खिलाडियों ने इतिहास दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मंडी की दिव्या दुग्गल और सिरमौर की संगीता की जोडी ने सेमीफाइनल में झारखंड की टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल प्रदेश की टीम तमिलनाडु के साथ खिताबी टककर में उतरेगी। दिव्या और संगीता की जोडी की इस कामयाबी से प्रदेश भर में खुुशी की लहर दौड गई है। मंडी जिला की बालीचौकी उपतहसील के सुधराणी (खलवाहण) गांव की दिव्या दुगगल इससे पहले भी लगभग एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। दिव्या और संगीता के फाइनल में पहुंचने पर हि. प्र. बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी पदम सिंह नेगी, जिला बैडिमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी डी मोदगिल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी के प्रधानाचार्य, कोच लोकेश शर्मा, राजेन्द्र वैद्या तथा ग्राम पंचायत खलवाहण के प्रधान भूमे राम ने उन्हे बधाई दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
मंडी। करीब पाँच सौ साल पहले स्थापित हुए हिमाचल प्रदेश के मण्डी नगर के बिखरे पड़े दुर्लभ चित्रों को एक एलबम के रूप में समेटने का प्रय...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। जाति-पाति की जडें समाज को अभी भी कितने गहरे से जकडे हुई हैं इसके प्रमाण अक्सर सामने आते रहते हैं। समाज में गहरी समाई परंपरागत जाति...
No comments:
Post a Comment