मंडी। लगभग दो सप्ताह से गायब हो गयी बेटी की तलाश के लिए पिता ने जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। सदर उपमंडल के भडयाल (टिक्कर) गांव निवासी हरी सिंह पुत्र निहालू ने अपनी बेटी के गायब हो जाने की जांच करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। हरी सिंह के अनुसार उनकी बेटी निर्मला देवी की शादी करीब 14 साल पहले हुई है। लेकिन उसका पति पिछले कुछ सालों से उसे मारपीट करने लग गया था और निर्मला को कई बार उसने अपने घर से भी निकाला था। निर्मला की दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होने बताया कि विगत 16 फरवरी से वह अपने ससुराल से गायब हो गई है। हालांकि हरी सिंह ने उसकी तलाश सभी परिजनों के पास भी कर ली लेकिन निर्मला का कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होने संदेह जाहिर किया कि उसके पति ने निर्मला को प्रताडित करके घर से निकाल दिया है या उसकी साथ किसी घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होने कहा कि इस बारे में उन्होने बल्ह थाना में भी रिर्पोट दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हरी सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले में जांच करवा कर निर्मला की तलाश करने और दोषियों को दंडित करने की गुहार लगाई है। Monday, 24 February 2014
लापता बेटी की तलाश को लगाई पिता ने गुहार
मंडी। लगभग दो सप्ताह से गायब हो गयी बेटी की तलाश के लिए पिता ने जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। सदर उपमंडल के भडयाल (टिक्कर) गांव निवासी हरी सिंह पुत्र निहालू ने अपनी बेटी के गायब हो जाने की जांच करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। हरी सिंह के अनुसार उनकी बेटी निर्मला देवी की शादी करीब 14 साल पहले हुई है। लेकिन उसका पति पिछले कुछ सालों से उसे मारपीट करने लग गया था और निर्मला को कई बार उसने अपने घर से भी निकाला था। निर्मला की दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होने बताया कि विगत 16 फरवरी से वह अपने ससुराल से गायब हो गई है। हालांकि हरी सिंह ने उसकी तलाश सभी परिजनों के पास भी कर ली लेकिन निर्मला का कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होने संदेह जाहिर किया कि उसके पति ने निर्मला को प्रताडित करके घर से निकाल दिया है या उसकी साथ किसी घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होने कहा कि इस बारे में उन्होने बल्ह थाना में भी रिर्पोट दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हरी सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले में जांच करवा कर निर्मला की तलाश करने और दोषियों को दंडित करने की गुहार लगाई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
मंडी। करीब पाँच सौ साल पहले स्थापित हुए हिमाचल प्रदेश के मण्डी नगर के बिखरे पड़े दुर्लभ चित्रों को एक एलबम के रूप में समेटने का प्रय...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। जाति-पाति की जडें समाज को अभी भी कितने गहरे से जकडे हुई हैं इसके प्रमाण अक्सर सामने आते रहते हैं। समाज में गहरी समाई परंपरागत जाति...
No comments:
Post a Comment