मंडी। जिला के पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में लोगों को न्याय घर द्वार सुलभ करवाने के लिए 7 लीगल एड क्लीनिक शुरू किये जा रहे हैं। इन लीगल एड क्लीनिकों का शुभारंभ 24 जनवरी को किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एस सी कैंथला ने बताया कि राष्ट्रिय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशों के तहत सभी उपमंडलों में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में सात लीगल एड क्लीनिक शुरू किये जा रहे हैं। जिसका शुभारंभ 24 जनवरी को राष्ट्रिय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष उच्चतम न्यायलय के न्यायमुर्ति आर एम लोढा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। यह लीगल एड क्लीनिक लोगों को न्याय सुलभ करवाने के उदेश्य से खोले जा रहे हैं जिससे उन्हें घर दवार न्याय हासिल हो। जिला एवं सत्र न्यायधीश एस सी कैंथला ने बताया कि मंडी जिला में यह क्लीनिक सदर उपमंडल के तल्याहड, जोगिन्द्रनगर के लोअर चौंतडा, सरकाघाट के नबाही, गोहर के चैलचौक, सुंदरनगर के महादेव, करसोग के अपर करसोग और पधर में शुरू किये जा रहे हैं। उन्होने बताया कि इन क्लीनिकों के लिए सदर उपमंडल में अधिवक्ता आकाश शर्मा, जोगिन्द्रनगर में सुनील ठाकुर, सरकाघाट में राकेश कुमार, गोहर में नवीन वशिष्ट, सुंदरनगर में वीरेन्द्र सिंह, करसोग में रमेश कुमार को रिटेनर लॉयर नियुक्त किया गया है। वहीं पर क्लीनिकों में लोगों को जागरूक करने के लिए और उनकी समस्याओं के निदान के लिए सदर उपमंडल में मनीष कुमार, जया कुमारी, जोगिन्द्रनगर में सरोज, सुमेष कुमारी, सरकाघाट में नरेन्द्र सिंह, संजय ठाकुर, गोहर में हुक्म चंद, धनंजय शर्मा, सुंदरनगर में लाभ सिंह, वीना देवी, करसोग में अमर सिंह, पूजा कुमारी, पधर में प्रताप सिंह और वीरेन्द्र पाल को बतौर पैरा लीगर वालंटियर के रूप में नियुक्त किया गया है। Tuesday, 14 January 2014
जिला के सभी उपमंडलों में 24 से शुरू होंगे लीगल एड क्लीनिक
मंडी। जिला के पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में लोगों को न्याय घर द्वार सुलभ करवाने के लिए 7 लीगल एड क्लीनिक शुरू किये जा रहे हैं। इन लीगल एड क्लीनिकों का शुभारंभ 24 जनवरी को किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एस सी कैंथला ने बताया कि राष्ट्रिय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशों के तहत सभी उपमंडलों में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में सात लीगल एड क्लीनिक शुरू किये जा रहे हैं। जिसका शुभारंभ 24 जनवरी को राष्ट्रिय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष उच्चतम न्यायलय के न्यायमुर्ति आर एम लोढा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। यह लीगल एड क्लीनिक लोगों को न्याय सुलभ करवाने के उदेश्य से खोले जा रहे हैं जिससे उन्हें घर दवार न्याय हासिल हो। जिला एवं सत्र न्यायधीश एस सी कैंथला ने बताया कि मंडी जिला में यह क्लीनिक सदर उपमंडल के तल्याहड, जोगिन्द्रनगर के लोअर चौंतडा, सरकाघाट के नबाही, गोहर के चैलचौक, सुंदरनगर के महादेव, करसोग के अपर करसोग और पधर में शुरू किये जा रहे हैं। उन्होने बताया कि इन क्लीनिकों के लिए सदर उपमंडल में अधिवक्ता आकाश शर्मा, जोगिन्द्रनगर में सुनील ठाकुर, सरकाघाट में राकेश कुमार, गोहर में नवीन वशिष्ट, सुंदरनगर में वीरेन्द्र सिंह, करसोग में रमेश कुमार को रिटेनर लॉयर नियुक्त किया गया है। वहीं पर क्लीनिकों में लोगों को जागरूक करने के लिए और उनकी समस्याओं के निदान के लिए सदर उपमंडल में मनीष कुमार, जया कुमारी, जोगिन्द्रनगर में सरोज, सुमेष कुमारी, सरकाघाट में नरेन्द्र सिंह, संजय ठाकुर, गोहर में हुक्म चंद, धनंजय शर्मा, सुंदरनगर में लाभ सिंह, वीना देवी, करसोग में अमर सिंह, पूजा कुमारी, पधर में प्रताप सिंह और वीरेन्द्र पाल को बतौर पैरा लीगर वालंटियर के रूप में नियुक्त किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
मंडी। करीब पाँच सौ साल पहले स्थापित हुए हिमाचल प्रदेश के मण्डी नगर के बिखरे पड़े दुर्लभ चित्रों को एक एलबम के रूप में समेटने का प्रय...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। जाति-पाति की जडें समाज को अभी भी कितने गहरे से जकडे हुई हैं इसके प्रमाण अक्सर सामने आते रहते हैं। समाज में गहरी समाई परंपरागत जाति...
No comments:
Post a Comment