मंडी। अदालत से उपजेल मंडी ले जाए जा रहे एक विचाराधीन बंदी ने बस के आगे छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बिहार के जिला सूपोल के थुमहा (पिपरा) गांव निवासी संजय कुमार पुत्र शिव नंद को पुलिस ने एनडीपीएस के एक मामले में उसकी न्यायिक हिरासत बढाने के लिए अदालत में पेश किया था। जहां पर अदालत ने पुलिस की अर्जी पर आरोपी की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढाने के आदेश दिये थे। अदालत में कार्यवाही समाप्त होनेे के बाद आरोपी संजय कुमार को पुलिस हिफाजत में उपजेल मंडी ले जाया जा रहा था। जेल के नजदीक पहुंचने पर आरोपी ने सडक से आ रही एक बस के आगे छलांग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही शहरी चौकी के मुखय आरक्षी नंद लाल की अगुवाई में पुलिस दल ने मौका पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सुंदरनगर थाना पुलिस ने सात जनवरी को पुंघ के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान केलांग डिपो की मनाली-हरिदवार बस की तलाशी लेने पर इसमें सफर कर रहे संजय कुमार की टांगों से बंधी 2 किलो 113 ग्राम चरस बरामद करके उसे मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत हिरासत में लिया था। आरोपी के चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बुधवार को उसे इसी मामले में न्यायिक हिरासत बढाए जाने के लिए अदालत में पेश किया गया था। दोपहर बाद अदालत से वापिस जेल ले जाने के दौरान उक्त घटना में आरोपी संजय कुमार की मौत हो गई। Thursday, 16 January 2014
बंदी ने बस के आगे छलांग लगा ईहलीला समाप्त की
मंडी। अदालत से उपजेल मंडी ले जाए जा रहे एक विचाराधीन बंदी ने बस के आगे छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बिहार के जिला सूपोल के थुमहा (पिपरा) गांव निवासी संजय कुमार पुत्र शिव नंद को पुलिस ने एनडीपीएस के एक मामले में उसकी न्यायिक हिरासत बढाने के लिए अदालत में पेश किया था। जहां पर अदालत ने पुलिस की अर्जी पर आरोपी की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढाने के आदेश दिये थे। अदालत में कार्यवाही समाप्त होनेे के बाद आरोपी संजय कुमार को पुलिस हिफाजत में उपजेल मंडी ले जाया जा रहा था। जेल के नजदीक पहुंचने पर आरोपी ने सडक से आ रही एक बस के आगे छलांग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही शहरी चौकी के मुखय आरक्षी नंद लाल की अगुवाई में पुलिस दल ने मौका पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सुंदरनगर थाना पुलिस ने सात जनवरी को पुंघ के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान केलांग डिपो की मनाली-हरिदवार बस की तलाशी लेने पर इसमें सफर कर रहे संजय कुमार की टांगों से बंधी 2 किलो 113 ग्राम चरस बरामद करके उसे मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत हिरासत में लिया था। आरोपी के चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बुधवार को उसे इसी मामले में न्यायिक हिरासत बढाए जाने के लिए अदालत में पेश किया गया था। दोपहर बाद अदालत से वापिस जेल ले जाने के दौरान उक्त घटना में आरोपी संजय कुमार की मौत हो गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच
मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...
-
राहुल सांकृत्यायन की श्रेष्ठ कृति दर्शन-दिग्दर्शन का अध्ययन पूरा हुआ। दर्शन जैसे विषय पर मेरे जीवन में पढ़ी गई शायद यह पहली पुस्तक है। प...
-
मंडी। जिला एवं सत्र न्यायलय में शुक्रवार को एंटी टैरोरिजम दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश सी बी बारोवालिया की अध्यक्षता...
-
मंडी। रिश्वत लेने का अभियोग साबित न होने पर अदालत ने दो पटवारियों को बरी करने का फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक...
No comments:
Post a Comment