
मंडी। बीती रात कमांद-नेरी मार्ग पर एक जीप के नाले में गिर जाने से इसमें ले जाई जा रही दो भैंसों और एक गाय की मौका पर ही मौत हो गई। जीप में सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। उसे उपचार के

लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पधर थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब दो बजे कमांद से नेरी की ओर जा रही भुंतर से

किराए पर लाई गई जीप एच पी 34 डी 7054 सडक से लुढक कर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में जीप में ले जाई जा रही दो भैंसें और एक गाय की मौत हो गई। दुर्घटना में नेरी निवासी बशीर पुत्र बीब हुसैन

भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इधर, सूचना मिलते ही पधर थाना पुलिस ने मुखय आरक्षी रूप लाल को इस मामले के अन्वेषण का

जिममा सौंपा है।


No comments:
Post a Comment