मंडी। राष्ट्रिय एकता का प्रतीक गणेश महोत्सव प्रति वर्ष की भांती इस साल भी ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव कमेटी के प्रधान उतम चंद सैनी और मीडिया प्रभारी समीर कश्यप ने बताया कि भगवान गणपति का जन्म दिवस (गणेश चतुर्थी) का यह उत्सव इस वर्ष 29 अगस्त से 7 सितंबर तक मनाया जाएगा।
उन्होने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे सिद्ध गणपति पूजन होगा। जबकि सायं 2.30 बजे से 5.30 बजे तक गणपति अथर्वशीर्ष पाठ व सवा लाख जाप होगा। वहीं पर भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य पंकज शर्मा का श्रीमद भागवत कथा व भक्तमाल कथा आयोजित की जाएगी।
उन्होने बताया कि सात सितंबर को सुबह 8 बजे हवन और पाठ होगा। जबकि 11.30 बजे पूर्ण आहुति होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक भंडारे के बाद शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। झांकी, कीर्तन, देवी-देवताओं व वाद्य यंत्रों के साथ शोभा यात्रा नगर परिक्रम करती हुई देव माधव राय मंदिर में पहुंचेगी।
No comments:
Post a Comment