मंडी। प्रेस क्लब की ओर से उपायुक्त मंडी देवेश कुमार के सममान में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। प्रेस रूम में आयोजित इस बैठक में क्लब के वरिष्ठ सदस्य किशोरी लाल सूद ने उपायुक्त मंडी को शाल और टोपी पहना कर उन्हे सममानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मंडी देवेश कुमार ने मंडी के प्रेस की निष्पक्ष भूमिका की खूब प्रशंसा की। उन्होने कहा कि मंडी में उनके तीन साल के कार्यकाल के दौरान प्रेस से उन्हे भरपूर सहयोग मिला और उन्होने प्रेस के सदस्यों को हमेशा अधिकारी के रूप में माना है।
उन्होने कहा कि थलौट में घटित बडे हादसे के समय मंडी के प्रेस ने संतुलित पत्रकारिता की एक मिसाल सामने रखी है। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बीरबल शर्मा ने कहा कि उपायुक्त के रूप में देवेश कुमार का कार्यकाल लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
No comments:
Post a Comment