Thursday 20 August 2015

क्षेत्रीय कांफ्रेंस के लिए प्रदेश के 13 मिडिएटर चयनित


मंडी। चंडीगढ में आयोजित होने जा रही मिडिएटरों की क्षेत्रीय कांफ्रेंस में हिमाचल प्रदेश के 13 चयनित मिडिएटर भाग लेंगे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय की ओर से आयोजित की जा रही इस कांफ्रेंस के मुखय अतिथि उच्चतम न्यायलय के न्यायमुर्ति मदन बी लोकुर होंगे। जबकि उच्चतम न्यायलय के न्यायमुर्ति आदर्श कुमार गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। चंडीगढ स्थित जुडिशियल अकादमी में 22-23 अगस्त को आयोजित होने वाली इस कांफ्रेंस में पंजाब, हरियाणा, जममु-कश्मीर, उतराखंड और हिमाचल प्रदेश के चयनित मिडिएटर शिरकत करेंगे। यह कांफ्रेंस इन राज्यों में मिडिएशन की गतिविधियों को लागू व संचालित करने में सामने आ रही चुनौतियों के जवाब तलाशने और भविष्य की योजना तैयार करने के उदेश्य से आयोजित की जा रही है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से 13 मिडिएटर चयनित किए गए हैं। जिनमें पवन कुमार चंदेल (बिलासपुर), मदन रावत (चंबा), के सी भाटिया (हमीरपुर), आर सी पुरी (धर्मशाला), हरिन्द्र सिंह नेगी (रामपुर), धर्मेन्द्र शर्मा (कुल्लू), समीर कश्यप (मंडी), सुनीता सूद, वीना सूद व रीता ठाकुर (शिमला), डी आर शर्मा (नाहन), मदन कश्यप (सोलन) और एम एल सहजपाल (ऊना) शामिल हैं। इधर, जिला एवं सत्र न्यायधीश बलदेव सिंह व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश मदन कुमार ने कांफ्रेंस में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे मिडिएटर समीर कश्यप एडवोकेट को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पर मिडिएटर समीर कश्यप ने राज्य और जिला विधिक प्राधिकरण का चयन के लिए आभार व्यक्त किया है।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...