Saturday 28 February 2015

बोर्ड परिक्षाओं में बढ़ा शिक्षकों का मानदेय


मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की महत्वपूर्ण बैठक हि. प्र. स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर टेगटा के साथ संपन्न हुई। संघ के राज्य अध्यक्ष कल्याण भंडारी की अगुवाई में हुई इस बैठक में संघ की 28 सुत्रीय मांगों पर सदभावना पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में आगामी मार्च माह में बोर्ड की परिक्षाएं सुचारू रूप से संचालन करने के बारे में भी विमर्श किया गया। जिसमें परीक्षा के दौरान शिक्षक वर्ग के विभिन्न मानदेयों में बढौतरी का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत परीक्षा अधीक्षक को 60 रूपये से 90 रूपये, उप अधिक्षक को 40 से 60 रूपये, विषय व्यवस्था (पेपर सैटर) को 600 से 900 रूपये, सह जांच कर्ता को 60 पैसे से 90 पैसे व पेपर मूल्यांकन की राशि 6.50 रूपये से 9.00 रूपये प्रति पेपर के हिसाब से बढा दी गई है। संघ के प्रेस सचिव किशन बुशैहरी ने बताया कि इसके अलावा पेपर निरिक्षक व अन्य कर्मचारियों के जल-पान का निर्धारण किया जाएगा। पाठशालाओं में परीक्षा संचालन हेतु कर्मचारी प्रभारी को भी मानदेय निर्धारित करने के लिए भी बोर्ड अध्यक्ष ने आश्वस्ति दी है। उन्होने बताया कि बोर्ड परीक्षा कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना में बीमा राशि में बढौतरी करके इसे अब 2.50 लाख से 5 लाख कर दिया गया है। उन्होने बताया कि आगामी सत्र में विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं का संचालन राज्य शिक्षा बोर्ड करेगा। इस बैठक में राज्य अध्यक्ष कल्याण भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष डा. अश्वनी, राज्य सचिव सुरेन्द्र सकलानी, प्रेस सचिव भोला दत कश्यप, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश सैनी, विनोद बन्याल, राम लाल शर्मा, वित सचिव मनोज धीमान, ऊना जिला प्रधान विकास रत्न, कांगडा के प्रधान विजय शर्मा, मुखय संरक्षक जिला सोलन डा. प्रमोद पठानिया, विजय शर्मा और महासचिव चंद्र देव मुखय रूप से शामिल रहे।

शिवरात्रि संध्या में संगीत सदन की प्रस्तुतियों को मिली सराहना


मंडी। अंतर्राष्ट्रिय शिवरात्री महोत्सव की साध्यंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीत सदन की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली है। महोत्सव के दौरान तीसरी सांध्यकालीन संध्या में संगीत सदन की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सदन के छात्रों की ओर से शास्त्रीय संगीत के राग केदार को बंदिशों और तानों सहित प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा सदन के कत्थक नृत्य में तकनीक और होली नृत्य की प्रस्तुती को भी बहुत सराहना मिली है। दर्शकों का कहना था कि इस तरह की मौलिक प्रस्तुतियां सांस्कृतिक संध्याओं में कम ही देखने को मिलती हैं। उल्लेखनीय है कि संगीत सदन विगत कई वर्षों से शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां शिवरात्री महोत्सव में प्रस्तुत करता आ रहा है। जिन्हें हर बार दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

Wednesday 25 February 2015

दांपत्य जीवन के 11 साल पूरे


आज ही के दिन सन 2004 में शिवरात्री के समापन पर सुबह जब देवता चौहट्टा जातर में शामिल होने के लिए के लिए कूच कर रहे थे। उसी समय भोले नाथ के इस गण की बारात का काफिला सुंदरनगर के शीतला मंदिर की ओर रवाना हो रहा था। शिवरात्री के प्रसाद के रूप में मुझे सोनाली जैसा जीवनसाथी मिला। आज इस खुबसूरत संयोग को ग्यारह साल हो गए हैं। इस बीच चिन्मया और मितुल ने हमारे दांपत्य जीवन को खुशियां और दायित्वों की गंभीरता प्रदान की है। सोनाली को श्रेय है कि उसने मुझे समझते हुए इस कठिन जीवनयात्रा को बेहद सुगम और सरल बना दिया है।

Tuesday 24 February 2015

कुल्लू प्रवक्ता संघ के चुनाव असंवैधानिक करार


मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की संचालन कमेटी की बैठक राज्य अध्यक्ष कल्याण भंडारी की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालक) घुमारवीं जिला बिलासपुर में संपन्न हुई। इसमें संचालन समिति ने कुल्लू जिला के संघ के चुनावों को असंवैधानिक पाते हुए इन चुनावों को रद्द कर दिया। संघ के राज्य प्रैस सचिव किशन बुशैहरी ने बताया कि समिति ने कुल्लू जिला की नयी कार्यकारिणी के चुनाव हेतु इसी माह अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया है। संघ ने प्रदेश के प्रवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की, जिसमें प्रधानाचार्य पद की पदोन्नति हेतु संख्या के आधार पर अनुपात निर्धारित किया जाए। संघ की मांग है कि प्रवक्ता पदनाम को बहाल किया जाए। अनुबंध प्रवक्ताओं को तीन साल की सेवा के बाद नियमित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डा. अश्वनी, राज्य सचिव सुरेन्द्र सकलानी, जिला मंडी के प्रधान कृष्ण भारती, बिलासपुर सहित अन्य आठ जिलों के प्रधान व महासचिव ने विशेष रूप से भाग लिया।

प्रवक्ता से दुर्व्यवहार करने के आरोपी के खिलाफ हो कार्रवाई


मंडी। सरकाघाट तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरा की संस्कृत प्रवक्ता से दुव्र्यवहार और मारपीट करने के प्रकरण में हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की जिला ईकाई ने आरोपी के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है। सोमवार को संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य महासचिव सुरेन्द्र सकलानी, मुखय सलाहकार धर्म पाल सरोच, राज्य उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रेस सचिव किशन बुशहरी, जिला अध्यक्ष कृष्ण भारती, वित सचिव मित्र देव, सचिव सूरज भाटिया, विजय कुमार और संजीव परमार की अगुवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला से मिले। संगठन ने टिहरा स्कूल की प्रवक्ता की निजता पर किए गए हमले की कडी भत्र्सना की है। संघ ने मांग की है कि शिक्षकों पर इस तरह के हमलों से वह अपने दायित्वों को निभाने में असुरक्षित महसूस करेंगे। खासकर महिला प्रवक्ता पर किए गए इस हमले के मामले में कडी से कडी कार्यवाही की जानी जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो सके। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हे भरोसा दिलाया कि इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी और पीडिता को न्याय दिलाया जाएगा।

आज की औट-नगवाईं यात्रा


औट-कोटाधार-टकोली-नगवाईं यात्रा

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...