Sunday 8 February 2015

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन आयोजित, कामरेड संत राम बने जिला सचिव


मंडी। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) का जिला सम्मेलन मंडी में संपन्न हो गया है। जिसमें कामरेड संत राम को भाकपा का नया जिला सचिव चुना गया है। इसके अलावा नये सचिव मंडल व जिला परिषद का भी गठन किया गया है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) का जिला सम्मेलन रविवार को यहां के सनातन धर्म सभा सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अमर चंद वर्मा, हरदेव सिंह ठाकुर और राज सिंह मंडयाल ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रिय परिषद के सदस्य कामरेड देश राज विशेष तौर से मौजूद थे। सम्मेलन से पूर्व करतार सिंह गिल, जस्टिस वी आर कृष्णा अय्यर, हयुगो शावेज और ए के हंगल को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली अर्पित की। जिसके बाद जिला सचिव ललित ठाकुर ने पिछले तीन सालों के दौरान पार्टी की गतिविधियों पर रिर्पोट पेश की। इस रिर्पोट पर सभी प्रतिनिधियों ने चर्चा की। जिसके बाद राष्ट्रिय कार्यकारिणी के सदस्य देश राज ने पार्टी की राष्ट्रिय परिषद की ओर से प्रस्तुत किए गए राजनैतिक मसौदे के बारे में सम्मेलन को अवगत करवाया। उन्होने कहा कि पार्टी का यह मानना है कि देश में फासीवादी ताकतें बहुत तैयारी के साथ राजनैतिक सत्ता हासिल करने में सफल हुई है। ये ताकतें भारत की गंगा जमुनी संस्कृति और लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए बडा खतरा हैं। ऐसे में इन ताकतों से संघर्ष करने के लिए वामपंथी पार्टियों तथा अन्य धर्मनिरपेक्ष ताकतों का संगठित होना बहुत लाजमी है। इस अवसर पर झारखंड के कामरेड शैलेन्द्र ने भी शुभकामनाएं देते हुए सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में जिला भर की ईकाइयों से आए प्रतिनिधियों ने नयी जिला परिषद का गठन किया। जिसमें कामरेड संत राम को जिला सचिव चुना गया। जबकि कार्यालय सचिव के रूप में नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष देवराज, मीडिया प्रभारी समीर कश्यप तथा श्याम सिंह चौहान, अमर चंद वर्मा, ललित ठाकुर तथा प्रशांत मोहन को जिला सचिव मंडल का सदस्य चुना गया है। जबकि जिला परिषद के सदस्य के रूप में कामरेड मीरा, हरदेव सिंह ठाकुर, देश राज, राज सिंह मंडयाल, रूप सिंह, मेघ सिंह पालसरा, नरेन्द्र, केशव चंद्र, लीलानंद, कामेश्वर शर्मा और कामरेड नेक राम को चुना गया है। इसके अलावा मार्च माह में होने वाली प्रदेश कांफ्रेंस के लिए भी 12 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...