Sunday 22 February 2015

भाकपा की जिला परिषद की बैठक 22 फरवरी को


मंडी। लोगों के संघर्षों में हमेशा आगे रहने वाली भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी ने अपने सांगठनिक मजबूती की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी सिलेसिले में नवगठित भाकपा जिला परिषद की बैठक आगामी 22 फरवरी को मंडी में सुनिश्चित की गई है। जिसमें पार्टी संगठन को चुस्त दुरूस्त और मजबूत करने की रणनिती पर विचार किया जाएगा। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड संत राम ने बताया कि भाकपा का इतिहास लोगों के संघर्षों से जुडा है। भाकपा के संघर्ष के चलते प्रदेश में किसानों को उनकी भूमि पर अधिकार मिला था। इसके अलावा भी संघर्षों में पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर मजदूरों, किसानों, छात्रों व नौजवानों के हितों में अनेकों उपलबध्यिां हासिल की हैं। लेकिन यह भी सत्य है कि सांगठनिक कमजोरियों के चलते पार्टी संसदीय मोर्चे पर खरी नहीं उतरी है। जिसके चलते अब पार्टी में सांगठनिक मजबूती के बारे में गंभीरता से प्रयास किये जा रहे हैं। आगामी बैठक में जिला परिषद मंडी जिला में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए तमाम विषयों पर चर्चा करेगी।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...