Saturday 28 February 2015

बोर्ड परिक्षाओं में बढ़ा शिक्षकों का मानदेय


मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की महत्वपूर्ण बैठक हि. प्र. स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर टेगटा के साथ संपन्न हुई। संघ के राज्य अध्यक्ष कल्याण भंडारी की अगुवाई में हुई इस बैठक में संघ की 28 सुत्रीय मांगों पर सदभावना पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में आगामी मार्च माह में बोर्ड की परिक्षाएं सुचारू रूप से संचालन करने के बारे में भी विमर्श किया गया। जिसमें परीक्षा के दौरान शिक्षक वर्ग के विभिन्न मानदेयों में बढौतरी का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत परीक्षा अधीक्षक को 60 रूपये से 90 रूपये, उप अधिक्षक को 40 से 60 रूपये, विषय व्यवस्था (पेपर सैटर) को 600 से 900 रूपये, सह जांच कर्ता को 60 पैसे से 90 पैसे व पेपर मूल्यांकन की राशि 6.50 रूपये से 9.00 रूपये प्रति पेपर के हिसाब से बढा दी गई है। संघ के प्रेस सचिव किशन बुशैहरी ने बताया कि इसके अलावा पेपर निरिक्षक व अन्य कर्मचारियों के जल-पान का निर्धारण किया जाएगा। पाठशालाओं में परीक्षा संचालन हेतु कर्मचारी प्रभारी को भी मानदेय निर्धारित करने के लिए भी बोर्ड अध्यक्ष ने आश्वस्ति दी है। उन्होने बताया कि बोर्ड परीक्षा कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना में बीमा राशि में बढौतरी करके इसे अब 2.50 लाख से 5 लाख कर दिया गया है। उन्होने बताया कि आगामी सत्र में विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं का संचालन राज्य शिक्षा बोर्ड करेगा। इस बैठक में राज्य अध्यक्ष कल्याण भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष डा. अश्वनी, राज्य सचिव सुरेन्द्र सकलानी, प्रेस सचिव भोला दत कश्यप, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश सैनी, विनोद बन्याल, राम लाल शर्मा, वित सचिव मनोज धीमान, ऊना जिला प्रधान विकास रत्न, कांगडा के प्रधान विजय शर्मा, मुखय संरक्षक जिला सोलन डा. प्रमोद पठानिया, विजय शर्मा और महासचिव चंद्र देव मुखय रूप से शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...