Thursday 6 October 2016

न्यायमुर्ति सुरजीत सिंह का बार एसोसिएशन ने किया सम्मान



मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमुर्ति सुरजीत सिंह के सममान में जिला बार एसोसिएशन ने एक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन को संबोधित करते हुए न्यायमुर्ति सुरजीत सिंह ने कहा कि वह बतौर न्यायिक अधिकारी के अपने सेवाकाल के दौरान कई बार मंडी में कार्य चुके हैं। उन्होने कहा कि बार एसोसिएशन की ओर से उन्हे हमेशा भरपूर सहयोग मिला है। उन्होने बार की ओर से यह आयोजन करने के लिए धन्यावाद व्यक्त किया। इससे पुर्व जिला एवं सत्र न्यायधीश सी एल कोछड़ ने दिसंबर माह में राज्य उपभोक्ता आयोग का कार्यकाल पूरा कर रहे न्यायमुर्ति सुरजीत सिंह को बहुत विद्वान व काबिल न्यायधीश बताते हुए उनकी कार्यप्रणाली की भूरी भूरी सराहना की। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कपूर ने न्यायमुर्ति का स्वागत किया तथा बार को संबोधित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के महासचिव नंदलाल ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पुरेन्द्र वैद्य, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पुने राम पहाडिया, कृष्ण कुमार, मुखय न्यायिक दंडाधिकारी राजेश चौहान सहित सभी न्यायिक अधिकारी तथा जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...