Thursday 22 December 2016

शहरी कांग्रेस बूथ स्तर पर 25 सदस्य तैनात करेगी




मंडी। शहरी कांग्रेस कमेटी की बैठक गांधीभवन में अध्यक्ष नीरज टंडन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि शहरी कांग्रेस बूथ स्तर पर 25 सक्रिय सदस्य तैनात करेगी। नीरज टंडन ने बताया कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर धर्मशाला में आगामी 24 दिसंबर को आयोजित होने वाली राहुल गांधी की रैली में शहरी कांग्रेस बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी। उन्होने बताया कि 25 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक शर्मा का जोर शोर से स्वागत किया जाएगा। बैठक में शहरी कांग्रेस कार्यकारिणी के पार्षद बंसी लाल, सुखनिधान सिंह, ब्रिजेश कुमार, मंजुल राणा, सुरेश शर्मा, गिरीश कपूर, संतोष कुमार, हरिन्द्र रीन बॉबी, सचिन सियाल, अंकुश रात्रा, जगदीप सिंह रैणू, गोपाल, मनीष, कमल महाजन, आकाशदीप सिंह, महेश कुमार और यशकांत कश्यप मौजूद थे।

मंडी। सदर विधानसभा क्षेत्र की शहरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज टंडन ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें सुखनिधान सिंह सुक्खा, ब्रिजेश कुमार, मंजुल ठाकुर, राजिन्द्र शर्मा, सुरेश कुमार, कुबेर गोयल और दीपक कौशल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यशकांत कश्यप, भूपिन्द्र सैनी, गिरीश कपूर, हरिन्द्र रीन बॉबी, सचिन सियाल, अंकुश रात्रा, जगदीप सिंह रैणू को महासचिव, कार्तिक वैद्य, पूरण चंद, अनिल कुमार, राहुल सेठी, विजय चंदेल, गोपाल, मनीष, संदीप मोदगिल व आकाशदीप सिंह को सचिव तथा हरीश कुमार, जितेन्द्र ठाकुर, महेश कुमार, सुरेश कुमार, मोहित कौशल, नवीन कुमार, ललित राणा, संजीव शर्मा और मनिन्द्र ठाकुर को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...