Saturday 21 January 2017

जिला बार एसोसिएशन में प्रधान पद पर टाई, संजय मंडयाल और पंकज ठाकुर बनेंगे 6-6 माह के लिए प्रधान




डी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रधान पद का परिणाम पहली बार टाई हुआ है। इस पद पर संजय मंडयाल और पंकज ठाकुर को बराबर मत मिले हैं। वह दोनों ही छह-2 महीने के लिए प्रधान पद पर आसीन होंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव आयुक्त ललित कपूर, हितेश बहल, प्रितम ठाकुर और खेम राज ने शनिवार देर शाम को चुनाव परिणामों की घोषणा की। उन्होने बताया कि प्रधान पद पर संजय मंडयाल और पंकज ठाकुर के 96-96 मत लेने से मुकाबला बराबरी पर छूटा है। जबकि दिनेश सकलानी (172) ने विखयात गुलेरिया (143) को हरा कर चौथी बार उपाध्यक्ष पद जीता है। महासचिव पद पर अंशुल गुलेरिया (164) ने रूपेश उपाध्याय (153) को पराजित किया है। वहीं पर सहसचिव पद पर संजय कुमार (183) ने स्मृति संदल (134) को शिकस्त दी है। चुनाव आयुक्त ललित कपूर ने बताया कि बार एसोसिएशन के इन पदों के लिए शनिवार सुबह करीब साढे दस बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। एसोसिएशन के करीब साढे चार सौ अधिवक्ताओं में से तीन सौ तीन सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। देर शाम को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना के बाद इन पदों के परिणामों को घोषित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि आगामी 1 मार्च को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इधर, नवनिर्वाचित प्रधान संजय मंडयाल व पंकज ठाकुर और सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वह अधिवक्ता सदस्यों की आपेक्षाओं पर पूरा उतरने की कोशीश करेंगे। उन्होने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय बना कर कार्य किया जाएगा। उन्होने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को अपना समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया है। इधर, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिणामों के बाद में उल्लास का माहौल है। चुने गए पदाधिकारियों के समर्थक नारेबाजी और पटाखेबाजी से जीत का जश्न मना रहे हैं।
...sameermandi.blogspot.com

1 comment:

  1. सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। मंडी बार एसोसिएशन की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहें।

    ReplyDelete

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...