Thursday 24 November 2016

जिला परिषद के खलवाहण वार्ड में विकास कार्यों को मिली गति



मंडी। बालीचौकी के खलवाहण वार्ड में कई सालों से रूके हुए विकास कार्यों को गति मिली है। खलवाहण वार्ड से जिला परिषद सदस्य संत राम ने बताया कि इस दुर्गम क्षेत्र में विगत कई वर्षों से उदघाटन व शिलान्यास हो जाने के बावजूद अनेकों विकास कार्य बंद पडे हुए थे। जिप सदस्य बनने के बाद उन्होने इन कार्यों को शुरू करने की मुहिम छेडी है। जिसके तहत जिला परिषद की बैठकों में इन कार्यों को शुरू करने और तेजी लाने के मुद्दे जोर शोर से उठाए गए और प्रशासन के ध्यान में इन्हें बार-2 लाया गया है। इसी के चलते अब क्षेत्र के कई कार्यों को गति मिली है। उन्होने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घन्यार के भवन निर्माण हेतु साल 2012 में शिलान्यास किया गया था। लेकिन अनेकों बार टेंडर करने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। जिससे यहां पढने वाले बच्चों व अध्यापकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। उन्होने बताया कि करीब 69 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस भवन का कार्य अब चार साल बाद शुरू हो गया है। इसके अलावा थाटा सडक का उदघाटन भी इसी साल किया गया था। लेकिन सडक की दशा ठीक न होने के कारण इस पर बस न चल पाने के कारण स्थानीय लोग यातायात की सुविधा से वंचित थे। इस कार्य को शुरू करवाने के लिए परिवहन निगम की बस से विगत सितंबर माह में ट्रायल करवाया गया था। जिसमें कुछ जगहों पर सडक तंग होने व कई जगह डंगे न लगने के कारण बसों को इस रूट पर नहीं भेजा जा रहा था। लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तंग सडक को चौडा किया गया है और डंगे लगाए गए हैं। जिसके परिणामस्वरूप अब आगामी 26 नवंबर को इस रूट पर बसें चलना शुरू हो जाएगी। संत राम ने बताया कि बंजार-जिभी-गाडागुसैणी सडक के लिए साल 2007 में करीब 4 करोड 80 लाख रूपये स्वीकृत हुए थे। इस कार्य को करवाने के लिए 9 बार टेंडर करवाने के बावजूद भी कार्य शुरू नहीं हो रहा था। लेकिन उनके विशेष प्रयत्नों से अब यह कार्य भी गति पर है।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...