Thursday 22 January 2015

पूर्व क्रिकेटर शक्ति सिंह की एलबम पल भर बही लैणा रिलीज


मंडी। हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने अपार खूबसूरती से सरोबार किया है और यही खूबसूरती यहां के लोगों और उनकी संस्कृति में भी झलकती है। जो यहां के लोकगीतों, लोकनृत्यों और लोकनाटयों के माध्यम से सामने आती है। लेकिन प्रदेश की समृधशाली संस्कृति का साक्षात्कार और विस्तार अभी तक देश विदेश में नहीं हो पाया है। हालांकि इस दिशा में अपने स्तर पर कलाधर्मियों की ओर से भागीरथी प्रयास सतत जारी हैं। इसी कडी में प्रदेश के प्रसिद्ध क्रिकेटर और पाश्र्व गायक शक्ति सिंह ने लोकप्रिय लोकगीत पल भर बही लैणा की एलबम रिलीज की है। शक्ति सिंह का कहना है कि उन्होने इस लोकगीत को एलबम के लिए इसलिए चुना क्योंकि उनका उद्देश्य और प्रयास है कि हिमाचली संगीत (विरासत) देश-विदेश में युवा पीढी की पसंद बन सके। शक्ति सिंह के अनुसार वह जब भी देश विदेश में यह लोकगीत गाते हैं तो यह सुनने वालों को मोहित कर देता है। इस गीत को वह बचपन से अपने दोस्त संगीतकार बालकृष्ण शर्मा के साथ गाते आए हैं। इसी भावना ने उन्हे इस लोकप्रिय गीत को प्रयोगात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। शक्ति सिंह और एलबम के संगीतकार बालकृष्ण शर्मा मंडी से ही संबंध रखते हैं। बालकृष्ण शर्मा बतौर संगीतकार दिल्ली में कार्य कर रहे हैं और करीब दो दर्जन हिंदी फिल्मों का संगीत अरेंज कर चुके हैं। शक्ति सिंह ने बताया कि एलबम पल भर बही लैणा का विडियो रिलीज कर दिया गया है। यह विडियो अब यू टयूब पर उपलब्ध है। पूर्व आलराउंडर क्रिकेटर शक्ति सिंह के नाम पर 1990 के रणजी मैच में हरियाणा के खिलाफ 14 छक्के मारने का रिकार्ड है। इसके अलावा वह एक प्रतिभाशाली पाश्र्व गायक भी हैं। उनके गीतों की अनेक अलबमें हैं और उन्होने करीब आधा दर्जन फिल्मों में पाश्र्व गायन से संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा की पहचान बनाई है। गत वर्ष अक्तूबर माह में इस अलबम की शूटिंग छोटी काशी मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हुई थी। अनहद मयुजिक के बैनर तले प्रचलित किए गए एलबम का फिल्मांकन दिल्ली के जाने माने फिल्मकार रविन्द्र सिंह रजावत ने किया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...