Tuesday 9 February 2016

105 वर्षीय देवी रूप चौहान का देहावसान



मंडी। यहां के राम नगर मुहल्ला निवासी 105 वर्षीय देवी रूप चौहान का बीते कल देहावसान हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार व्यास नदी तट पर हनुमान घाट में किया गया। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी देवी रूप चौहान का बीते कल देहांत हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके 18 बेटे व बेटियां थी। अपने पीछे वह बेटी-बेटों सहित करीब 100 पोते-पोतियों, दोहते-दोहतियों का भरा पूरा संसार पीछे छोड गए हैं। इतनी आयु के होने के बावजूद भी उन्होने हाल ही में हुए नगर परिषद के चुनावों में सबसे पहले मतदान किया था। उनकी अंतिम यात्रा में परिजनों सहित शहरवासियों ने भाग लिया। सोमवार को व्यास नदी किनारे हनुमान घाट स्थित शहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...