Wednesday 24 February 2016

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अमर सिंह सेन का देहावसान



मंडी। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अमर सिंह सेन का बीते कल देहावसान हो गया। वह करीब 78 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक यहां के नजदीकी गांव पंजेहटी निवासी अमर सिंह सेन का बीते कल उनके पैतृक घर में देहांत हो गया। उन्हे उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 1991 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया था। वह वर्ष 1995 में पुलिस विभाग से बतौर इंसपैक्टर सेवानिवृत हुए थे। पुलिस विभाग में कार्य करने के दौरान उन्होने कुल्लू, कांगडा और शिमला जिला में अपनी सेवाएं दी थी। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीमारी के चलते सोमवार को उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार यहां के व्यास नदी तट पर स्थित हनुमान घाट में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैंकडों लोगों ने भाग लिया। अपने पीछे वह धर्मपत्नी इंद्रा देवी, चार पुत्रों राकेश, निशीकांत, प्रदीप व गगन का भरा पूरा परिवार छोड गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधिकारियों ने भी उनकी अंतिम यात्रा में भाग लेकर उन्हे अंतिम सलाम दिया।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...