Wednesday 10 February 2016

ब्यास पर वैकल्पिक पुल बनाया जाएः भाकपा



मंडी। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी की शहरी इकाई ने जिला प्रशासन से विक्टोरिया पुल की मरममत के चलते व्यास नदी पर वैक्लपिक पुल बनाने की मांग की है। इस बारे में पार्टी ने उपायुक्त मंडी संदीप कदम को जल्द कार्यवाही के लिए ज्ञापन प्रेषित किया है। भाकपा की शहरी इकाई के सचिव समीर कश्यप ने बताया कि छोटी काशी मंडी की धरोहर ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की मरममत का काम इन दिनों जोरों पर जारी है। इस कार्य के चलते पुल से इन दिनों ट्रैफिक बंद की गई है। ऐसे में खलयार और पुरानी मंडी से आने वाले लोगों को भयुली पुल होते हुए मंडी पहुंचना पड रहा है। उसी तरह मंडी से खलयार और पुरानी मंडी जाने वाले लोगों को भी भयुली पुल होते हुए ही गंतव्य तक पहुंचना पड रहा है। इस नयी मुसीबत से दो चार होने पर कुछ लोग तो जल्दी पहुंचने के सिलसिले में दरिया को लांघने पर आमदा हो गये थे। लेकिन व्यास लांघते लोगों के चित्र जब सुर्खियों में आए तो प्रशासन ने कवायद करते हुए लोगों का व्यास नदी लांघना बंद करवा दिया है। दरअसल गत वर्ष शिवरात्री के दौरान मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह ने विक्टोरिया पुल के साथ ही नया पुल बनाने का शिलान्यास किया है। इस पुल के सर्वे आदि के कार्य के लिए नदी में मशीनों को आरपार ले जाने के लिए एक अस्थाई रास्ता बनाया हुआ था। विक्टोरिया पुल के बंद होने के बाद लोगों ने इस अस्थाई रास्ते को अपनाते हुए व्यास नदी पार करनी शुरू कर दी थी। लेकिन लोगों को जान जोखिम में डाल व्यास नदी पार करते लोगों को रोकने के लिए प्रशासन ने अब वहां से सर्वे की मशीनें हटा दी हैं और वहां पर अस्थाई पुल के पत्थर भी हटा दिये हैं। जिससे इस रास्ते से लोगों का व्यास नदी पार करना बंद हो जाए। उन्होने बताया कि फिलहाल लोगों का व्यास नदी पार करना तो फिलहाल बंद हो गया है। लेकिन प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर अस्थाई पैदल पुल बनाने की दिशा में कोई कदम सामने आता हुआ नहीं दिखाई दिया है। विक्टोरिया पुल के बंद होने से इस क्षेत्र के व्यवसायियों को भारी मंदी का सामना करना पड रहा है। सैंकडों लोगों की आवाजाही वाले इस क्षेत्र से कोई नहीं गुजर रहा है। भाकपा सचिव ने बताया कि प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए एक मुद्रिका बस चलाई है। लेकिन क्या एक बस लोगों की समस्या को सुलझाने के लिए काफी है। ऐसी आपात स्थिति में आटो व टैक्सी-जीप वालों की बन आई है। सेरी मंच से खलयार जाने के सौ रूपये मांगते हैं और वह देने पड रहे हैं। खलयार, पुरानी मंडी के लिए आटो व अन्य वाहनों की कतारें लगी हैं जबकि लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की खामियों के चलते भारी राशि अदा करनी पड रही है। यह भी सवाल उठ रहा है कि पुल का इतने लंबे दिनों तक कार्य चलना निश्चत होने के बावजूद अस्थाई पैदल पुल की व्यवस्था न करना अदूरदर्शिता नहीं तो और क्या है। लोगों का यह भी कहना है कि वह क्या प्रशासन के मनमाने फैसलों से पीडित होने के लिए बाध्य हैं क्या किसी कार्य को करने से पहले लोगों को वैक्लपिक व्यवस्था मुहैया नहीं करवानी चाहिए और लोगों की राय जानने की कोई जरूरत क्यों नहीं समझी गई। इन तमाम सवालों के साथ मंडी वासी इन दिनों अचानक संचार व्यवस्था के लिए जदोजहद करते दिख रहे हैं। वहीं पर मंडी के विकास के मापदंडों का आकलन करने पर भी विवश हुए हैं। उन्होने बताया कि सन 1875 में बने 141 साल के बुजुर्ग विक्टोरिया पुल की भारी ट्रैफिक से बोझ से जखमी पीठ की मरहम पट्टी के लिए बेड रेस्ट पर जाना मंडी वासियों के लिए अभूतपुर्व घटना है। यह घटना इसलिए भी याद रहेगी कि विक्टोरिया के विकल्प के रूप में हम आजादी के बाद से अभी तक कोई अन्य पुल नहीं बना पाए हैं। इससे ज्यादा विडंबना क्या होगी कि बडे पुल की बात तो रहने ही दें अभी तक पुरानी मंडी और खलयार को जोडने वाला एक अदद पैदल चलने योग्य एक पुल भी हमारे निति निर्माता नहीं बना पाए हैं। भाकपा ने उपायुक्त मंडी से मांग की है कि विक्टोरिया पुल के मुरममत कार्य को देखते हुए जल्द से जल्द व्यास नदी पर एक वैकल्पिक पैदल पुल बना कर खलयार, पुरानी मंडी की ओर आने-जाने की सुविधा बहाल की जाए।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...