Wednesday 14 May 2014

मंडी की महिलाएं भावी सांसद की भाग्य विधाता


 मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र में महिला मतदाता ही 16वीं लोकसभा के लिए चुने जाने वाले सांसद की भाग्यविधाता बनेंगी। इस संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों से अधिक है। इनमें से चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान में भी महिलाओं ने पुरूषों से बाजी मारी है। विगत सात मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ चढ कर भाग लिया। क्षेत्र के कुल 1140489 मतदाताओं में से 725348 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 63.60 प्रतिशत हुआ। सबसे अधिक मतदान बल्ह विधानसभा क्षेत्र में 73.05 प्रतिशत, नाचन में 70.30 और किन्नौर में 68.18 प्रतिशत रहा। क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों मंडी, सरकाघाट, बल्ह, जोगिन्द्रनगर और लाहौल स्पिति में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इसमें से चार विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने मतदान में भी बढचढ कर भाग लेकर अपनी निर्णायक भूमिका निभाई है। मंडी में महिलाओं ने 65.73 और पुरूषों ने 65.66, सरकाघाट में 62.45 और 56.85, बल्ह में 73.65 और 72.48 और जोगिन्द्रनगर में 69.58 प्रतिशत महिलाओं और 57.73 प्रतिशत पुरूषों ने मतदान में भाग लिया है। बहरहाल मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद प्रत्याशियों का भविष्य और जनता का निर्णय अब एवीएम में बंद हो चुका है। मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड रहे 9 प्रत्याशियों को जनता की अदालत ने क्या फैसला सुनाया है इसका पटाक्षेप 16 मई को घोषित होने वाले चुनाव नतीजे करेंगे।

विस क्षेत्र कुल मत मतदान प्रतिशत
भरमौर 67699 41799 61.74
लाहौल-स्पिति 22581 14083 62.37
मनाली 63565 40830 64.23
कुल्लू 78212 47301 60.48
बंजार 63619 38264 60.15
आनी 74473 47749 64.12
करसोग 63120 33983 53.84
सुंदरनगर 70106 45014 64.21
नाचन 72513 50977 70.30
सराज 69937 45992 65.76
द्रंग 75311 45874 60.91
जोगिन्द्रनगर 86386 55052 63.73
मंडी 66320 43570 65.70
बल्ह 66953 48912 73.05
सरकाघाट 77607 46315 59.68
रामपुर 68561 43139 62.92
किन्नौर 53526 36494 68.18
कुल 1140489 725348 63.60 

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...