Monday 1 December 2014

बालीचौकी में अवैध खनन जोरों पर


मंडी। बालीचौकी-सुधराणी मार्ग पर अवैध खनन जोरों से जारी है। यह खनन एक क्रशर मालिक द्वारा लीज डीड समाप्त होने के बावजूद किया जा रहा है। स्थानीय वासियों ने इस अवैध खनन से क्षेत्र के पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान और लोगों की आवाजाही प्रभावित करने से रोक लगाने की प्रशासन से मांग की है। अखिल भारतीय नौजवान सभा के युवा नेता रूप सिंह और मेघ सिंह पालसरा ने बताया कि इस मार्ग पर एक क्रशर मालिक की ओर से अवैध खनन जोरों पर जारी है। जिससे क्षेत्र के पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड रहा है। वहीं पर सडक के नजदीक जंगलात भूमि पर किए जा रहे इस अवैध खनन से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। उन्होने बताया कि हालांकि उक्त क्रशर मालिक की खनन लीज डीड का कार्यकाल पूरा हो चुका है और इसका नवीनीकरण भी नहीं किया गया है। इसके अलावा लीज डीड के कायदे कानूनों को दरकिनार करके यह खनन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन और खनन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। युवा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर इस अवैध खनन को तुरंत बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता को आंदोलन का रूख अखतियार करना पडेगा। जिसके तहत क्षेत्रवासी अपने स्तर पर अवैध खनन को बंद करवाने पर मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिममेवारी प्रशासन, खनन विभाग और क्रशर मालिक की होगी।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...