Wednesday 10 December 2014

प्रवक्ता संघ ने पुरानी कार्यकारिणी से मांगी शेष राशि


मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की नवगठित कार्यकारिणी ने पूर्व कार्यकारिणी से संघ की शेष राशि दो दिन में अदा करने की मांग की है। नवगठित कार्यकारिणी ने राशि अदा न करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। राज्य कार्यकारिणी के महासचिव सुरेन्द्र सकलानी, जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण भारती और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त बयान में बताया कि 23 नवंबर को बिलासपुर में राज्य कार्यकारिणी के चुनाव हुए थे। जिसमें 720 प्रतिनिधियों में से 696 प्रतिनिधियों ने चुनाव में भाग लिया था। इस चुनाव में कल्याण भंडारी 537 मत लेकर एसोएिशन के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। एसोसिएशन के पास इन चुनावों के दौरान करीब साढे 17 लाख रूपये एकत्र हुए थे। इनमें से जिला कार्यकारिणी के चुनावों के समय करीब सात लाख रूपये जिला के हिस्से के रूप में दे दिये गए थे। लेकिन इस राशि में से 10 लाख रूपये राज्य कार्यकारिणी के हिस्से के रूप में मिलने थे। जबकि अभी तक राज्य कार्यकारिणी को मात्र दो लाख रूपये ही दिये गए हैं। पदाधिकारियों के अनुसार राज्य की शेष राशि पूर्व कार्यकारिणी की ओर से अदा नहीं की गई है। हालांकि इस बारे में पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों को अवगत करवाया गया है लेकिन वह राशी अदा करने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि नयी कार्यकारिणी गठित हो जाने के बाद पूर्व कार्यकारिणी भंग हो चुकी है। ऐसे में वह संघ की शेष राशि अपने पास नहीं रख सकते। उन्होने कहा कि यह राशि एसोसिएशन के प्रवक्ता सदस्यों की है जिसे नवगठित कार्यकारिणी को सौंपा जाना लाजमी है। जिससे इस का दुरूपयोग रोका जा सके। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर दो दिन में यह राशि संघ को नहीं सौंपी गई तो उन्हे कानूनी कार्यवाही का सहारा लेने के लिए बाध्य होना पडेगा।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...