Thursday 3 December 2015

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरिक्षण, बुजुर्गों के इलाज के दिए निर्देश



मंडी। यहां के भंगरोटू स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को उचित स्वास्थय सुविधा नहीं मिल रही है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब जिला एवं सत्र न्यायधीश बलदेव सिंह ने वृद्ध आश्रम का औचक निरिक्षण किया। जिला एवं सत्र न्यायधीश बुधवार को भंगरोटू स्थित वृद्ध आश्रम में निरिक्षण को पहुंचे तो वहां बाहर जमीन पर सुलाए हुए दो बुजुर्ग मरीज दर्द से कराह रहे थे। जिस पर न्यायधीश ने उन बुजुर्गों की सेहत के बारे में पूछा तो पता चला कि उन्हे चिकित्सकों ने ईलाज से इंकार कर दिया गया है। इस पर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने मुखय चिकित्सा अधिकारी मंडी को बुजुर्गों के उचित ईलाज के निर्देश जारी किये हैं। जानकारी के अनुसार भंगरोटू स्थित वृद्ध आश्रम में इस समय 25 बुजुर्गों को रखा गया है। जिनमें पंडोह निवासी 92 वर्षीय घोपलू राम और विजय सिंह भी शामिल हैं। यह दोनों बुजुर्गों पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इनमें से विजय सिंह को रत्ती स्थित अस्पताल में भरती करवाया गया था। उसने इन दिनों खाना पीना भी छोड दिया है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन हैरानी की बात है कि इस गंभीर हालत में विजय सिंह को बुधवार सुबह ही रत्ती अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है और उसे अब आश्रम में ले जाया गया है। विजय सिंह को इस हालत में आश्रम में क्या उपचार मिल पाएगा इस बारे में कोई जवाबदेह नहीं है। गंभीर बीमार से गुजर रहे इन मरीजों को आश्रम में खुले आसमान के नीचे जमीन पर सुलाया गया है। मरीजों की हालत को देखकर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने जब आश्रम के प्रबंधकों से इस बारे में जानकारी चाही तो उनका कहना था कि चिकित्सकों ने इनके ईलाज के लिए मना कर दिया है। जिसके चलते न्यायधीश ने मुखय चिकित्सा अधिकारी को संपर्क करके उन्हे मरीजों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इधर, आश्रम में संपर्क करने पर डा. दिनेश वशिष्ट ने बताया कि आश्रम में उपचार की उचित व्यवस्था है। यहां पर कोई बीमार नहीं है। घोपलू राम की आयु ज्यादा है वह बातचीत करते हैं और उन्हे सिर्फ कमजोरी है और उन्हे शौच आदी के लिए एक सहायक की जरूरत रहती है। विजय सिंह को अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए उनका कहना था कि वह अभी भी रत्ती अस्पताल में उपचाराधीन है।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...