Tuesday 31 March 2015

अच्छे संस्कार बेहतर समाज की नींवः सुर्य प्रकाश


चैलचौक। विकसित देश की परिकल्पना एक सुदढ़़ समाज के बिना संभव नहीं है। परिवार के संस्कार अच्छे हो तो समाज अच्छा होगा और समाज अच्छा हुआ तो एक विकसित राष्ट्र बनता है। यह शब्द विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और सिविल जज गोहर सूर्य प्रकाश ने रविवार को गोहर उपमंडल की बाल्हडी पंचायत में आयोजित शिविर में कहे। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए सूर्य प्रकाश ने कहा कि आज संयुक्त परिवार बड़ी तेजी से टूट रहे हैं। संयुक्त परिवारों का टूटना समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। परिवार समाज की ईकाई होता है और अगर परिवार संस्कारी हो तो समाज में अपराध ही नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अधिकारों से ज्यादा कर्तव्यों को अहमियत देने की आवश्यकता है। नागरिकों में अधिकार बोध के साथ कर्तव्य बोध होना चाहिए। मनरेगा कानून पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा से लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और इसमें महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। अधिवक्ता हेमसिंह ठाकुर ने इस मौके पर घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण पोषण अधिनियम, सूचना का अधिकार कानून और शिक्षा का अधिकार कानून पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से अब हर पंचायत में ग्रामीण कानूनी सहायता एवं संरक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं जिससे लोगों को घर द्वार पर कानून की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा खंड विकास कार्यालय के रिसोर्स पर्ससन ने उपस्थित लोगों को मनरेगा कानून के तहत करवाए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बाल्हड़ी के प्रधान लाल सिंह कश्यप, बीडीसी सदस्य सदस्य सोहन लाल, गगन, रामकृष्ण शर्मा, भूप सिंह लेख राज शर्मा, डुमणी राम और महिला मंडल की अध्यक्ष लाजवंती मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...