Thursday 25 August 2016

ऐतिहासिक गणपति मंदिर में गणपति उत्सव 5 से 14 सितंबर तक



मंडी। राष्ट्रीय एकता का प्रतीक गणेश महोत्सव प्रति वर्ष की भांती इस साल भी ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर में 5 से 14 सितंबर तक मनाया जाएगा। श्री सिद्ध गणपति मंदिर ट्रस्ट केप्रधान उतम चंद सैनी ने बताया कि भगवान गणपति का जन्म दिवस (गणेश चतुर्थी) का महोत्सव सन 1686 ई. में स्थापित ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि उत्सव के दौरान 5 से 14 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे सिद्ध गणपति पूजन होगा। जबकि सायं 2.30 बजे से 5.30 बजे तक गणपति अथर्वशीर्ष पाठ व सवा लाख जाप होगा। वहीं पर भागवत कथा के विद्वान आचार्य योगेश श्रीमद भागवत कथा का पाठ करेंगे। उन्होने बताया कि गणेशोत्सव के समापन पर 14 सितंबर को सुबह 8 बजे हवन और पाठ होगा। जबकि 11.30 बजे पूर्ण आहुति होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक भंडारे के बाद शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रंगारंग झांकियों, कीर्तन, देवी-देवताओं व वाद्य यंत्रों के साथ शोभा यात्रा नगर परिक्रमा करती हुई देव माधव राय मंदिर में पहुंचेगी। जहां पर दर्शनों के बाद सायं 6 बजे व्यास नदी के किनारे स्थित हनुमान घाट में मूर्ति विर्सजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान उत्तम चंद सैनी, पदाधिकारी टी सी पटयाल, मुरारी लाल शर्मा, नारायण दास सैनी, अशोक गुप्ता, दीना नाथ शास्त्री और दलीप सैनी ने सभी लोगों से गणेशोत्सव आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान किया है।
...sameermandi.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...