Thursday 2 October 2014

क्रिकेट के बाद गायकी में भी छाए शक्ति सिंह


मंडी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध क्रिकेटर और गायक शक्ति सिंह की आवाज में गाए हिमाचली लोकगीत पल भर बही लैणा ओ की शूटिंग इन दिनों मंडी में जारी है। जिला के विभिन्न स्थानों पर इस गाने को करीब एक सप्ताह चलने वाली शुटिंग में फिल्माया जाएगा। मंडी से संबंध रखने वाले शक्ति सिंह प्रदेश के जाने माने क्रिकेटर हैं और इनके नाम पर एक मैच में 14 छक्के लगाने सहित राष्ट्रिय स्तर के कई रिर्काड दर्ज हैं। इसके अलावा शक्ति सिंह बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्तित्व के मालिक हैं। उन्होने करीब आधा दर्जन हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज देकर पाश्र्व गायन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होने किसान, लाईफ पार्टनर और अतिथि तुम कब आओगे जैसी फिल्मों में गीतों को स्वरबद्ध किया है। शक्ति सिंह की आवाज में गाये गये पारंपरिक हिमाचली लोकगीत पल भर बही लैणा ओ को मंडी के समीपवर्ती गागल गांव से संबंध रखने वाले और दिल्ली में स्थापित संगीतकार बालकृष्ण शर्मा ने इस लोकगीत को संगीतबद्ध किया है। प्रैस से वार्ता करते हुए शक्ति सिंह ने बताया कि वह जब भी देश विदेश में इस लोकगीत को गाते हैं तो सुनने वालों को मोहित कर देता है। इस गाने को वह बचपन से अपने दोस्त संगीतकार बालकृष्ण शर्मा के साथ गाते आए हैं। इसी भावना ने उन्हे इस गीत को प्रयोगात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि हमारा इस लोकगीत को चुनने का उदेश्य और प्रयास यह है कि हम हिमाचली मयुजिक (विरासत) को देश विदेश में युवा पीढी की पसंद बना सकें। इस अवसर पर संगीतकार बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि कालेज के समय जब वह और शक्ति सिंह शास्त्रिय संगीत के छात्र होते थे तो उस समय प्रसिद्ध संगीतकार सोम देव कश्यप ने हममें लोकगीतों पर कार्य करने का बीज अंकुरित किया। उन्होने कहा कि गुरू देवकी नंदन, शुक्ला शर्मा और अन्य गुणी जनों के आर्शीवाद से वह अभी तक करीब एक दर्जन हिंदी फिल्मों के लिए मयुजिक अरेंज कर चुके हैं। उनकी दो सोलो फिल्में चुड़ा एक प्रथा और एक लडकी भोली भाली सी जल्दी ही फलोर पर आने वाली है। उन्होने बताया कि शक्ति के गाये पल भर बही लैणा ओ गीत को पूरे फिल्मी फौरमेट में शूट किया जा रहा है जिसे अनहद मयुजिक के बैनर तले प्रचलित किया जाएगा। इस गाने को विशेष रूप से शूट करने के लिए दिल्ली के जाने माने फिल्मकार रविन्द्र सिंह रजावत अपनी टीम के साथ मंडी आए हुए हैं। इनकी फिल्म चूड़ा एक प्रथा का प्रि-व्यु भी इस अवसर पर दिखाया गया।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...