Tuesday 18 October 2011

शांता- महेश्वर की जुगलबंदी कहीं भाजपा में तुफान की दस्तक तो नहीं


मंडी। प्रदेश भाजपा के शीर्षस्थ नेता शांता कुमार और महेश्वर सिंह की बुधवार को कुल्लू में होनी वाली जुगलबंदी कहीं प्रदेश की राजनिती में तुफान की दस्तक तो नहीं है। सुत्रों से पता चला है कि महेश्वर सिंह द्वारा आयोजित की जा रही इस बैठक में शांता कुमार के समर्थक दो वर्तमान मंत्रियों, पांच विधायकों और दर्जन भर पूर्व मंत्रियों व विधायकों समेत प्रदेश भर के समर्थकों के एकत्र होने की सूचना है। इस गुप्त बैठक में शांता समर्थक प्रवीण शर्मा, खुशी राम बालनाटहा, देश राज, विपिन परमार, रमेश ध्वाला, किश्न कपूर, राधारमण शास्त्री, श्यामा शर्मा, महेन्द्र नाथ सोफत, एच एन कश्यप, जगत सिंह नेगी, सतपाल कंबोज आदि के भाग लेने की उम्मीद है। भाजपा के अंदरूनी सुत्रों के अनुसार यह बैठक प्रदेश भाजपा की दशा और दिशा निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण मोड साबित हो सकती है। बैठक में प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा के अलावा नये राजनैतिक विकल्पों पर भी मंथन हो सकता है। गौरतलब है कि भाजपा के शीर्ष नेता शांता कुमार इन दिनों भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरे के दौरान शांता कुमार और महेश्वर सिंह के बीच होने वाली यह बैठक प्रदेश भाजपा की राजनिती के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यही नहीं बैठक में शांता के समर्थक वर्तमान और पूर्व मंत्रियों और विधायकों का एक साथ शामिल होना प्रदेश भाजपा की राजनिती में एक नया पडाव ला सकता है। हालांकि इस बारे में संपर्क करने पर पूर्व लोकसभा सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि शांता कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश भर के दौरे पर हैं। इसी संबंध में वह कुल्लू आ रहे हैं। मंत्रियों और विधायकों के बैठक में भाग लेने के बारे में उन्होने कहा कि शांता कुमार के संबोधन को सुनने के लिए सारे प्रदेश भर से लोग आते हैं। अगर उन्हे सुनने के लिए लोग कुल्लू आएंगे तो उनका आदर सम्मान करना हमारा दायित्व है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...