Tuesday 15 April 2014

कांग्रेस ने किया अंबेदकर जयंती का आयोजन



मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग ने भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेदकर की जयंती का आयोजन किया गया। ­झीड़ी के किसान भवन में आयोजित इस आयोजन की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र मोहन ने की। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि हमारे संविधान के निर्माता ने सबको एकता और भाई चारे का पाठ पढाया है। उन्होने कहा कि आज जिस तरह से धर्म और जाति की राजनिति कुछ पार्टियों द्वारा की जा रही है उससे हमें सतर्क रहना चाहिए। राजेन्द्र मोहन ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह की सरकार जिस तरह से विकास के कार्य कर रही है उन्हें हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के गांव गांव में करवाए गए विकास के आधार पर वोट मांग रही है। इस बार प्रतिभा सिंह रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगी। वहीं पर कांग्रेस लोकसभा में पुर्ण बहुमत प्राप्त करेगी। इस अवसर पर कर्म चंद, नरोतम राम अध्यक्ष द्रंग, सरजू देवी अध्यक्ष महिला कांग्रेस, हुक्म चंद चौधरी, देवी दयाल, बरकत अली, मंगली देवी, इन्द्र पाल, मणी देवी, राम देई, चंद्र मणी, मंजू और रमेश सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।  

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...