Sunday 20 April 2014

डीएवी आर्य समाज में ईस्टर डे मनाया गया


मंडी। डीएवी आर्य समाज स्कूल में ईस्टर डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बन्नी बने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। पाठशाला की मुखयध्यापिका रचना ने बताया कि दुनिया भर में ईस्टर का त्योहार समृधि के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन से नये जीवन की प्रेरणा मिलती है। उन्होने बताया कि जर्मनी से शुरू हुए इस पर्व के मौके पर सभी जगह बन्नी बनाए जाते हैं और अंडों का चित्रण किया जाता है। इस मौके पर मौजूद अभिभावकों ने बच्चों को बन्नी रूप में देखकर उन्हे खूब सराहा।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...