Thursday 13 November 2014

पंचायत प्रधान के कुते ने महिला को काटा


मंडी। चच्योट तहसील के थरजुण (केलोधार) की एक महिला को पंचायत प्रधान के पालतु कुते ने काट लिया। महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक को कुते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत सौंपी है। जानकारी के अनुसार थरजुण गांव की कुब्जा देवी अपनी बहन के घर से वापस लौट रही थी। इसी दौरान जब वह चाहल गांव में अपने खेतों के बीच बने रास्ते से गुजर रही थी तो पीछे की ओर से आए एक सफेद रंग के कुते ने उनकी टांग पर दांत गड़ा दिये। इस अचानक हुए हमले से कुब्जा देवी बुरी तरस से घबरा गई। उन्होने जब कुते के बारे में पुछताछ की तो यह पता चला कि यह पंचायत प्रधान डोला राम का पालतु कुता है। कुब्जा देवी के अनुसार उन्होने पंचायत प्रधान से जब मोबाईल फोन पर इस बारे में पूछा तो प्रधान का कहना था कि इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि उन्होने कुते को एंटी रैबिज इंजेक्शन लगा रखे हैं। इसलिए ईलाज की कोई जरूरत नहीं है। कुते के मालिक के इस जवाब के बाद महिला अगले दिन सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बगस्याड पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे बताया कि ईलाज के लिए पांच इंजेक्शन लगाने होंगे और अस्पताल में कोई इंजेक्शन नहीं है इसलिए बाजार से खरीदने होंगे। कुब्जा देवी ने पैसे उधार मांग कर एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद महिला फिर से पंचायत प्रधान के पास गई और उससे इंजेक्शन का खर्चा उठाने को कहा। लेकिन उन्होने खर्चा देने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उन्होने कुते को इंजेक्शन लगा रखे हैं इसलिए वह किसी तरह का खर्चा नहीं देंगे। कुब्जा देवी के अनुसार वह बेहद गरीब परिवार से है और अपने इलाज का खर्चा उठाने में असमर्थ है। इतने मंहगे इंजेक्शन लगाना उसके लिए संभव नहीं है। महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि कुते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हे न्याय दिलाया जाए। इधर, इस बारे में जब संबंधित पंचायत प्रधान डोले राम से संपर्क किया तो उन्होने माना कि उनके पास पालतु कुता है जिसको उन्होने बाकायदा इंजेक्शन लगवा रखे हैं। लेकिन उन्हे यह मालूम नहीं है कि महिला को उनके कुते ने कब और कहां काटा है। उन्होने इस आरोप को सिरे से नकार दिया कि कुब्जा देवी ने उनसे ईलाज का खर्च करने के बारे में बात की थी। उन्होने कहा कि इसके बावजूद वह महिला के ईलाज का सारा खर्च उठाने के लिए तैयार हैं।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...