Saturday 15 November 2014

बाल दिवस धूमधाम से मनाया


मंडी। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र ने स्थापना दिवस और बाल दिवस का आयोजन किया। जिला शिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला और देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये गए। नेहरू युवा मंडल ननावां के प्रधान भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मंडल की ओर से आओ बच्चो तुमहें दिखाएं झांकी हिंदोस्तान की, इंसाफ की डगर पे बच्चो दिखाओ चलकर आदि गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल को देश भक्ति मय कर दिया। जिसमें राजीव कुमार, हेमंत कुमार, संजय कुमार, हितेश कुमार, सुनील कुमार, भूपेन्द्र ठाकुर और प्रेम सिंह ने भाग लिया। इस मौके पर डाईट के प्रधानाचार्य तथा नेहरू युवा केन्द्र के नोडल अधिकारी अजय सेन ने बाल दिवस के कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने के लिए नेहरू युवा मंडल ननावां का धन्यावाद किया।

मंडी। डीएवी आर्य समाज स्कूल की प्राथमिक शाखा में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की मुखयध्यापिका रचना ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालने वाले भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 

मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरयारा में बाल दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर अपने विचार रखे और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। पाठशाला की प्रधानाचार्य सुमन गुप्ता ने भी इस अवसर पर बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...