Friday 14 November 2014

अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम कल से


मंडी। 67वां अंतर्राष्ट्रिय निरंकारी संत समागम 15 से 17 नवंबर तक आयोजित होगा। मानवता के पथ प्रदर्शक सदगुरू बाबा हरदेव सिंह की पावन छत्र-छाया में यह समागम उतरी दिल्ली के 400 एकड में फैले विशाल मैदान में आयोजित होगा। समागम में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों की संखया में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं के रहने-ठहरने के लिए अस्थाई आवासों के प्रबंध में मिशन के हजारों सेवादल जवान आजकल दिन रात जुटे हैं। मिशन के एपीआरओ कुममी राम ने बताया कि जिला मंडी की विभिन्न ब्रांचों से सैंकडों की संखया में सेवादल के समुह दिल्ली रवाना हो चुके हैं और समागम स्थल में सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होने बताया कि समागम में अध्यात्मिक जागरूकता पर आधारित मानव एकता, विश्व शांति, सत्य, प्रेम, भाईचारे और अनेकता में एकता का अनूठा नजारा सामने आता है। जिसमें सभी समुदायों व धर्मों के लोग एकत्र होते हैं।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...