Sunday 2 November 2014

मिडिएशन से निपटाएं अपने मामलेः बलदेव सिंह


मंडी। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जिला न्यायलय के बार रूम में मिडिएशन (मध्यस्थता) पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश बलदेव सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होने अधिवक्ताओं व याचिकाकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर मिडिएशन के माध्यम से अपने केसों को जल्द सुलझाने का आहवान किया। उन्होने कहा कि समझौता होने योगय मामलों को अदालत ने प्रशिक्षित मिडिएटरों के पास सुलझाने के लिए भेजा जाता है। जहां दोनों पक्षों का समझौता हो जाने पर विवाद हमेशा-2 के लिए समाप्त हो जाता है। उन्होने कहा कि अक्सर ऐसा देखा गया है कि विवादों के पीछे बहुत छोटे-2 कारण होते हैं लेकिन अगर इन विवादों को दोनों पक्षों की सहमती से सुलझा लिया जाए तो लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचाया जा सकता है। वहीं पर अदालतें अपना ध्यान बडे मामलों को निस्तारित करने में लगा सकती हैं। प्रशिक्षित मिडिएटर दुनी चंद शर्मा ने कहा कि मिडिएशन की प्रक्रिया बहुत प्रभावी है और इसमें दोनों पक्ष खुलकर वह बातें सामने रख सकते हैं जिन्हे वह न्यायलय के समक्ष नहीं रख पाते। कई बार देखा गया है कि विवाद का कारण बहुत छोटा होता है। लेकिन न्यायलय में केस दायर करते समय इन छोटे कारणों को कानूनी जामा पहना कर कठिन कर दिया जाता है। प्रशिक्षित मिडिएटर महेश चंद्र शर्मा का कहना था कि मिडिएशन से मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित होता है। मिडिएटर का कार्य दोनों पक्षों की सहमती बनाकर फैसले तक पहुंचाने के लिए उनकी मदद करना होता है। जिसमें मिडिएटर की भूमिका तटस्थ होती है और दोनों पक्षों को ही अपनी शर्तों के मुताबिक फैसला करना होता है। मिडिएटर ललित कपूर का कहना था कि मामलों का निस्तारण जल्द होने से उनका समय, ऊर्जा और पैसों की बजत होती है। वहीं पर विवादों को निस्तारण हमेशा हमेशा के लिए हो जाता है जिससे दोनों पक्षों को जीत का अहसास रहता है और वह कानून की लंबी प्रक्रिया से बच जाते हैं। उन्होने कहा कि मिडिएशन के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए जिससे वह इस प्रक्रिया का फायदा उठा सकें। प्रशिक्षित मिडिएटर समीर कश्यप ने कार्यक्रम का संयोजन किया और मिडिएशन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अदालतों में लंबित मामलों के निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए यह वैकल्पिक प्रक्रिया शुरू की गई है। । इस मौके पर मुखय न्यायिक दंडाधिकारी जिया लाल आजाद, प्रशिक्षित मिडिएटर दिगविजय सिंह, दिनेश शर्मा, गीतांजली शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, अधिवक्ता तथा याचिकाकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...