Tuesday 11 February 2014

शिवरात्री में हॉकी प्रतियोगिता करवाने की मांग


मंडी। अंतर्राष्ट्रिय शिवरात्री महोत्सव की खेल स्पर्धाओं में राष्ट्रिय खेल हॉकी की प्रतियोगिता करवाने की मांग की गई है। इस बारे में खिलाडियों ने मेला समिती के अध्यक्ष देवेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। मांडव्य हॉकी क्लब व हॉकी खिलाडी के कमलदीप, नरेश, पवन, नितेश, पुष्पराज, देविन्द्र सिंह, सचिन, निशांत, निशा और दक्षा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंप कर शिवरात्री महोत्सव के दौरान हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करने की मांग उठाई है। क्लब के सदस्यों और हॉकी के जूनियर व सब जूनियर खिलाडियों का कहना है कि पिछले 12 सालों से शिवरात्री में आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में राष्ट्रिय खेल हॉकी को शामिल नहीं किया जा रहा है। हालांकि इससे पुर्व 1984 से 2002 तक हॉकी स्पर्धा का आयोजन नियमित रूप से होता था। खिलाडियों के अनुसार हॉकी महोत्सव में आयोजित स्पर्धाओं का अभिन्न अंग रहा है। ऐसे में उनका कहना है कि इस वर्ष आयोजित होने वाली शिवरात्री स्पर्धाओं के दौरान हॉकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाए। जिससे खिलाडियों को स्थानीय स्तर पर एक टुर्नामेंट खेलने का अवसर मिल सके।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...