Wednesday 29 April 2015

प्रसिद्ध संगीतकार एस डी कश्यप के बेटे सन्नी की शादी धूमधाम से संपन्न




 मंडी। हिमाचली लोक संगीत के क्षेत्र में गुरू जी के रूप में मशहूर संगीतकार एस डी कश्यप व प्रसिद्ध गायिका रवि कांता कश्यप जी के सुपुत्र सन्नी कश्यप पनारसा गांव में मीरा ठाकुर के साथ परिणय सुत्र में बंध गए। सन्नी इन दिनों बतौर संगीतकार कार्यरत है। जबकि मीरा ठाकुर टकोली ग्राम पंचायत के उप प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर की सुपुत्री और भाग चंद ठाकुर की पौत्री हैं। बालीवुड में सबसे कम उम्र की संगीत निर्देशक बनने वाली सन्नी की छोटी बहन शिवी. आर. कश्यप (शिवांगी) इस शादी समारोह में आर्कषण का केन्द्र रही। उल्लेखनीय है कि नब्बे के दशक के पुर्वाध में बालीवुड में संगीत निर्देशन के दौरान संगीतकार एस डी कश्यप ने प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका सविता साथी के साथ हिमाचली गीतों की कैसेट डिस्को नाटी रिलीज की थी। इस कैसेट को बेहद लोकप्रियता मिली थी। मुम्बई के बेहतरीन कैरियर को छोड उन्होने हिमाचली लोक संगीत के क्षेत्र में संगीत साधना करने का निर्णय लिया और प्रदेश के पहले रिकार्डिंग स्टुडियो की शुरूआत की। हिमाचली लोक संगीत के क्षेत्र में गुरू जी के रूप में सममानित एस डी कश्यप के गुरूत्व में प्रदेश की अनेकों प्रतिभाएं चमक कर निखरी हैं और देश विदेश में अपने संगीत की खूशबू बिखेर रही हैं। ऐसे में सन्नी की शादी में प्रदेश भर के कला धर्मियों का जमावडा लगना लाकिाम ही था। वहीं पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय वासी और रिश्तेदार भी शादी के समारोह में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...