Wednesday 27 August 2014

जलौणी गणपति होम 29 को


मंडी। सनोर घाटी का जलौणी गणपति होम 29 अगस्त को आयोजित होगा। जलौणी गणपति के पुजारी शांतीप्रसाद ने बताया कि भगवान गणपति का जन्मदिन हर वर्ष भाद्रपद की शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस मौके पर घाटी के जला गांव में गणेश देवता की जाग का आयोजन किया जाता है। इसी दिन पत्थर चौथ भी मनायी जाती है। उन्होने बताया कि पत्थर चौथ भगवान गणेश के चंद्रमा को शाप देने से शुरू हुई है। चंद्रमा ने भगवान गणेश का उपहास उड़ाया था। जिस पर गणेश ने चंद्रमा को शाप देकर भूमंडल से हमेशा के लिए अदृश्य कर दिया था। चंद्रमा के क्षमा मांगने पर गणेश ने उन्हे माफ करते हुए कहा था कि जिस दिन उनका जन्मदिवस होगा उस दिन चंद्रमा को ग्रहण लगेगा। उन्होने बताया कि होम के अवसर पर भजन कीर्तन और देवता की जलेब आयोजित की जाती है। इस बार हिमाचली गायक सूरज मेहता अपने दल के साथ भगवान गणेश का भजन कीर्तन करेंगे। उन्होने सभी भक्त जनों से इस होम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान किया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...