Sunday 31 August 2014

सनोर घाटी में जलौणी गणपति जाग


मंडी। सनोर घाटी में जलौणी गणपति जाग शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित हुई। मंदिर के पुजारी सुदामा ने बताया कि घाटी के जला गांव में स्थित जलौणी गणपति मंदिर में वार्षिक होम (जाग) विधिपूर्वक और धूमधाम से आयोजित हुई। जाग में मंडी और कुल्लू जिला के हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर बढ चढ कर भाग लिया। उन्होने बताया कि इस मौके पर सुबह 108 दीपक, धूप, द्रुभा और फलों द्वारा भगवान गणेश की आरती और स्त्रोत किया गया। इसके बाद देवता के रथ की ओर से नवग्रह पूजन किया गया। उन्होने बताया कि सायं छह बजे देवता की शोभायात्रा भंडार से मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भजन कीर्तन करते हुए हजारों श्रद्धालु सहित देवता के रथ ने मंदिर में प्रवेश किया। देवता के रथ के पहुंचने पर मंदिर में तीस से पांच दिनों तक सोने वाले व्याधीग्रस्त लोगों के कष्टों का निवारण किया गया। इसके पश्चात सूरज मेहता के दल ने भजन कीर्तन से भगवान गणपति का गुणगान करके माहौल को भक्तिमय बना दिया। रात को 11 से 12 बजे तक देवता के बजंतरियों ने 18 धुनों को बजाकर जाग का आगाज किया। इसके बाद खिणी, कासणा और बागी गांव के लोग मशालों के साथ मंदिर में पहुंचे। रात्रि बारह बजे जाग को प्रज्जवलित किया गया। जाग के दौरान देवता के दोनों गुरों ने देवनृत्य किया। देर रात करीब तीन बजे जाग का समापन हुआ। होम के अगले दिन सुबह देवधुनों के साथ देवता की पूजा अर्चना की गई। जबकि इस अवसर पर दूर-2 से आए श्रद्धालुओं ने गुर के माध्यम के साथ देवता का आर्शीवाद प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...