Friday 29 August 2014

छोटी काशी मे आज स्थापित होंगे गणेश


मंडी। ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का शुभांरभ उपायुक्त मंडी करेंगे। शुक्रवार सुबह दस बजे उपायुक्त मंडी संदीप कदम सिद्ध गणपति मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वहां पर भगवान गणपति की प्रतिमा को प्रतिष्ठित करेंगे। इसी के साथ भगवान गणपति के जन्म दिवस (गणेश चतुर्थी) पर 29 अगस्त से 7 सितंबर तक मनाये जाने वाले इस दस दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। महोत्सव के आयोजक मंदिर ट्रस्ट के प्रधान उत्तम चंद सैनी, महासचिव टी सी पटियाल, सलाहकार नारायण दास सैनी, उपप्रधान चंद्रमणी वर्मा देवी-देवता समन्वयक पूर्व विधायक दीना नाथ शास्त्री और मीडिया प्रभारी समीर कश्यप ने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे सिद्ध गणपति पूजन होगा। जबकि सायं 2.30 बजे से 5.30 बजे तक गणपति अथर्वशीर्ष पाठ व सवा लाख जाप होगा। वहीं पर भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य पंकज शर्मा की श्रीमद भागवत कथा व भक्तमाल कथा आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि सात सितंबर को सुबह 8 बजे हवन और पाठ होगा। जबकि 11.30 बजे पूर्ण आहुति होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक भंडारे के बाद शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान भगवान गणेश की प्रतिष्ठित की गई प्रतिमा झांकी, कीर्तन, देवी-देवताओं व वाद्य यंत्रों के साथ नगर परिक्रमा करती हुई देव माधव राय मंदिर में पहुंचेगी। माधव राव मंदिर से शोभायात्रा व्यास नदी के किनारे स्थित हनुमान घाट पहुंचेगी। जहां पर गणेश भगवान की प्रतिमा का व्यास नदी में विर्सजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...