Sunday 17 August 2014

निहरी में तेंदुए के हमले से महिला घायल, उपचाराधीन


मंडी। जिला की उपतहसील निहरी में तेंदुए के हमले से एक महिला घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए पीएचसी झुंगी ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार उपतहसील निहरी के बंथल (प्रेती) गांव की नीलम कुमारी पत्नी पुर्ण चंद शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुछ सामान लेने के लिए मकान की निचली मंजिल के कमरे में गई। जैसे ही उन्होने कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे में पहले से मौजूद एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला के मुंह, हाथ और गले में चोटें आई हैं। महिला किसी तरह तेंदुए के इस हमले से बचने में सफल हुई। घटना का पता चलते ही परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र झुंगी में पहुंचाया है। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...