Friday 24 February 2012

केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने छोटी काशी मंडी के मंदिरों में पूजा अर्चना की


मंडी। केन्द्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को छोटी काशी के नाम से मशहुर मंडी नगर में विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। उन्होने शिवरात्री मेले में मंडी जनपद के दूरदराज के क्षेत्रों से आए हुए देवी देवताओं का भी आर्शीवाद लिया। केन्द्रीय मंत्री ने हर बार की तरह सर्वप्रथम मंडी नगर की प्रसिद्ध शकि्तपीठ माता श्यामा काली के टारना स्थित मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। वहीं पर टारना मंदिर में ठहरे हुए शिवरात्री मेले में विशेष रूप से आए बडा देयो कमरूनाग जी का भी आर्शीवाद लिया। वीरभद्र सिंह जी ने इसके बाद मंडी के अराध्य देवता भूतनाथ मंदिर में शीश नवाया। उन्होने तत्पश्चात एकादश रूद्र मंदिर में भी पूजा अर्चना की। यहां के बाद केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह भ्युली स्थित मां भीमाकाली के दर्शन करने पहुंचे। उन्होने मंदिर में पूजा अर्चना करके मां का आर्शीवाद किया। छोटी काशी के इन मंदिरों के दर्शनों के दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर भी विशेष रूप से साथ थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उन अटकलों पर विराम लगाते हुए केन्द्रीय मंत्री को बताया कि वह वीरवार के उनके कार्यक्रमों में इसलिए शरीक नहीं हो सके कयोंकि उनके पैतृक गांव में कोई दुर्घटना घटित हुई थी। गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह के वीरवार को मंडी जिला में हुए अभूतपूर्व स्वागत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष का नदारद रहना चर्चा का विषय बना हुआ था।  

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...